फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   avni open barkha mistery

बरखा की जेठानी ने खोले कई राज, सीरियलों में काम कर रही है अवनी

Sun, 05 Mar 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 05 Mar 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
avni open barkha mistery
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बरखा की जेठानी अवनी मुंबई में कई सीरियलों में काम कर रही है। योगेश, बरखा और सनाया की मौत की जानकारी लगी तो अवनी खुद को नहीं रोक सकी। शनिवार को मुंबई से लौटी अवनी ने बरखा के कई राज परिजनों को बताए। कहा कि बरखा ने खुद को अविवाहित बताकर मेकअप आर्टिस्ट कोर्स सीखने का रजिस्ट्रेशन कराया था। मैंने जब उससे इसका कारण पूछा था तो बरखा ने चुप्पी साध ली थी। बरखा फोन पर ज्यादा बातचीत करती थी। योगेश ने भी भाभी अवनी से फोन कर बरखा के बारे में पूछा था। दंपति के बीच एक रिश्तेदार के हस्तक्षेप को लेकर अक्सर उनमें विवाद होता था। अवनी ने और बहुत बातें परिजनों को बताईं।

विज्ञापन


अनीस और आंचल से घंटों पूछताछ
सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार और इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा ने शनिवार को बरखा की बहन आंचल और बहनोई अनीस भारती को नौचंदी थाने में बुलाकर घंटों पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आंचल ने कहा कि मंगलवार को बरखा को उसके घर पर योगेश लेकर आया था। रात भर बरखा उसके साथ थी। बुधवार सुबह 10 बजे बरखा योगेश के फ्लैट पर गई थी। उसने कई बार कॉल की, लेकिन बरखा ने रिसीव नहीं की थी। कुछ शक हुआ तो वह अनीस के साथ उसके फ्लैट में पहुंची। जहां पर यह घटना हुई। दंपति ने बताया कि योगेश और बरखा के संबंध कुछ ठीक नहीं थे। एक-दूसरे पर शक को लेकर अक्सर उनमें विवाद होता था। अनीस ने बताया कि बरखा को उसने बचपन से स्केटिंग सिखाई है। वह अपनी बहन के पास आती थी। बरखा के ससुराल वालों से उसका ज्यादा वास्ता नहीं है। मामला क्या है, इसकी सही जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed