{"_id":"585c1ea24f1c1b1917e39722","slug":"avaidh-samband-ke-shak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में एक युवक को गोली मारी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के शक में एक युवक को गोली मारी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनौदा गांव के बाहर अवैध संबंधों के शक में एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक जान बचाकर दौड़कर उल्देपुर चौकी पहुंचा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला।
विज्ञापन
लावड़ चौकी क्षेत्र के गांव अंदावली निवासी जोगेंद्र (27) पुत्र तेजबीर सिंह मलियाना में किराए के मकान में रहता है। वह अपने मौसा बृजेश की दुकान पर प्लास्टिक के पार्ट्स बनाने के साथ ही किराए पर गाड़ी चलाता है। जोगेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे उसके पड़ोसी विक्की का फोन आया और उसने खनौदा जाने के लिए गाड़ी बुक करने को कहा। इस पर वह गाड़ी लेकर चल दिया। विक्की के साथ में तीन अन्य लोग भी थे। खनौदा मोड़ पर विक्की ने गाड़ी रुकवा ली और तमंचा निकालकर जोगेंद्र को गोली मार दी। इस पर जोगेंद्र घायल हो गया और वहां से भाग निकला। भागते समय पीछे से भी हमलावरों ने गोली चलाई। रास्ते मेें वह बाइक सवार की मदद से उल्देपुर चैक पोस्ट पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ दौराला बीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर पल्लवपुरम सतेंद्र प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। वहां जोगेंद्र ने बताया कि जिस दुकान पर वह काम करता है उसके सामने विक्की का घर है। एक दिन विक्की की पत्नी खड़ी थी, जिस पर विक्की को उस पर शक हुआ। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी भी हो गई। पत्नी से संबंधों के शक में ही विक्की ने उस पर हमला किया है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा और पीड़ित की गाड़ी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में मलियाना में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
नहीं भागता तो जान से मार देते
पीड़ित जोगेंद्र ने बताया कि अगर वह नहीं भागता तो आरोपी उसे जान से मार देते। पूरी प्लानिंग से हत्या करने का प्रयास किया। आरोपियों ने पीछे भागकर भी उस पर फायर किए, लेकिन वह बच निकला और एक ही गोली उसकी गर्दन में लगी। चिकित्सकों ने घायल को खतरे से बाहर बताया है। वहीं घटना के बाद आधे घंटे तक गाड़ी स्टार्ट ही खड़ी रही। पुलिस ने उसे बंद किया।
विज्ञापन