फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Auto news Meerut: Cars booked 1213, only 344 will be available by Diwali, production is affected due to shortage of semi conductor

संकट: कारें बुक हुईं 1213, दिवाली तक मिलेंगी 344, सेमी कंडक्टर की कमी से उत्पादन हो रहा प्रभावित 

Wed, 27 Oct 2021 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Oct 2021 12:04 PM IST
सार

गाड़ियों में लगने वाले सेमी कंडक्टर की कमी से गाड़ियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मेरठ में प्रतिदिन केवल चार से पांच गाड़ियों की ही डिलीवरी संभव हो पा रही है। जिन उपभोक्ताओं ने नवरात्र में गाड़ी की बुकिंग कराई थी उन्हें भी डिलीवरी दिसंबर तक मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
Auto news Meerut: Cars booked 1213, only 344 will be available by Diwali, production is affected due to shortage of semi conductor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

मेरठ शहर में पंच महोत्सव से पूर्व लोगों ने 1213 गाड़ियों की बुकिंग कराई है, जबकि ऑटोमोबाइल कंपनी सिर्फ 344 गाड़ियों की ही डिलीवरी दे पाएंगी। यह डिलीवरी दीपावली तक पूर्ण होगी। ऐसे में शादियों की बुकिंग भी प्रभावित हो गई। प्रतिदिन चार-पांच गाड़ियों की डिलीवरी ही संभव हो पा रही है। 

विज्ञापन


गाड़ियों में लगने वाले सेमी कंडक्टर की कमी के चलते गाड़ियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। डीलर्स ऑर्डर प्लेस करते हैं, जिसके बाद गाड़ियों की डिलीवरी दी जाती है। इसमें 5 से 6 माह तक का समय लग रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने नवरात्र में गाड़ियों की बुकिंग कराई, जिनको डिलीवरी दिसंबर में मिलेगी।
विज्ञापन


पंच महोत्सव तक  होंगी डिलीवरी
 कंपनी     वेटिंग      डिलीवरी
 हुंडई        80          45
 मारुति       445    120
 टाटा         200    50
 महिंद्रा      238    79
 किया        250     50

यह भी पढ़ें: मेरठ : इलाज कराने दिल्ली गया था मालिक, चोरों ने मकान से एक करोड़ का माल किया साफ, डीवीआर भी ले गए साथ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ई-मास्टर बोर्ड की सप्लाई प्रभावित
चीन और जापान से आने वाली चिप और ई मास्टर बोर्ड की सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में गाड़ियों का उत्पादन 40 प्रतिशत तक रह गया है। त्यौहारी सीजन में डिमांड चरम पर है। ऐसे में बुकिंग होने के बावजूद कंपनी डिलीवरी नहीं दे पा रही हैं।

सीएनजी की सर्वाधिक वेटिंग
मारुति की सीएनजी गाड़ियों की सर्वाधिक वेटिंग है। प्रतिदिन से 3 से 4 गाड़ियों की डिलीवरी दे पा रहे हैं। धनतेरस पर अधिकतम 50 गाड़ियों की डिलीवरी होगी।  - जफर खान, जीएम सेल्स, राधा गोविंद ऑटोमोबाइल, डीलर मारुति

तुरंत डिलीवरी नहीं हो पाएगी
बड़ी संख्या में लोगों ने गाड़ी बुक कराई हैं। विवाह सीजन में भी डिमांड है। ऑन द स्पॉट डिलीवरी के लिए शोरूम में टाटा की कोई कार उपलब्ध नहीं है। - गौरव गुप्ता, एमडी, वासु ऑटोमोबाइल, डीलर टाटा।

चार-छह माह का दे रहे समय
गाड़ियों के आर्डर बहुत ही लिमिटेड कर दिए हैं। बुकिंग के लिए आने वाले लोगों को पूर्व में ही अवगत करा देते हैं कि डिलीवरी में 4 से 6 माह तक समय लगेगा। - मसूद खान, जीएम सेल्स, दास हुंडई। 

किया की 250 वेटिंग
महिंद्रा के दो डीलर हैं, 200 से अधिक वेटिंग है। धनतेरस पर किया की 50 गाड़ियों की डिलीवरी हो पाएगी। दिसंबर से व्यवस्था में सुधार आने की संभावना है। - सिद्धार्थ जैन, डीलर किया एवं महिंद्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed