मेरठ : इलाज कराने दिल्ली गया था मालिक, चोरों ने मकान से एक करोड़ का माल किया साफ, डीवीआर भी ले गए साथ
मेरठ में सोमवार देर रात चोरों ने बेखौफ होकर जल संस्थान के सेवानिवृत जीएम के बंद घर से एक करोड़ का माल साफ कर दिया। इसमें सौ तोले सोना और 25 लाख रुपये की नगदी थी। यही नहीं चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए हैं। वहीं पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के नौचंदी थाने से महज 500 मीटर दूर भवानी नगर में जल संस्थान के सेवानिवृत्त जीएम जकीउर्रहमान के बंद घर से बदमाशों ने सोमवार रात करीब एक करोड़ रुपये का माल साफ कर दिया। जीएम कैंसर के ऑपरेशन के लिए दिल्ली गए थे। घर में बेटे की शादी के लिए 100 तौले सोना और 25 लाख रुपये रखे थे। घर के पास लगे सीसीटीवी में बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जकीउर्रहमान के घर काम करने वाली आबिदा पहुंची तो दरवाजा टूटा पड़ा था। आबिदा ने घर में बनी दुकान में किरायेदार नय्यर को सूचना दी। नय्यर ने जकीउर्रहमान के बेटे मॉज और उसके दिल्ली गेट निवासी मामा को बताया।
यह भी पढ़ें: मेरठ में डेंगू के 37 नए मरीजे मिले: अस्पतालों में नहीं मिल रहे बेड, जीका वायरस की जांच के लिए रैपिड रेस्पांस टीम होगी गठित
आनन-फानन जकीउर्रहमान की पत्नी शायना और बेटा मॉज दिल्ली से मेरठ पहुंचे। घर में सामान बिखरा था। बदमाश घर से सौ तोले सोना और पच्चीस लाख रूपये कैश समेत करीब एक करोड़ रुपये का माल ले गए थे। दिल्ली में भर्ती जकीउर्रहमान को परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं दी है। उधर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
डीवीआर भी ले गए बदमाश
शातिर बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकालकर ले गए। पुलिस यहां रात को गश्त का दावा करती है। घटनास्थल नौचंदी थाने से सिर्फ 500 मीटर दूरी पर है। इसके बावजूद भी यहां वारदात होना गंभीर है।
गिरफ्तार होंगे बदमाश
नौचंदी पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर माल बरामद कराया जाएगा। -विनीत भटनागर, एसपी सिटी