फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Aunt' was alive, but was declared dead, this is how property worth crores was usurped, causing stir in tehsil

Meerut News: 'ताई' थी जिंदा, लेकिन दिखा दी मृत, ऐसे हड़प ली करोड़ों की संपत्ति, तहसील में भी हड़कंप

Sat, 17 Jan 2026 06:46 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 06:46 PM IST
सार

रोहटा के डूंगर गांव में एक किसान ने अपनी जिंदा ताई को मृत दिखाते हुए जालसाजी से करोड़ों की संपत्ति अपने नाम करा ली। जब मृतका की वारिस को इसके बारे में पता लगा, तो उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी से शिकायत कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर संलिप्त तहसील कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
'Aunt' was alive, but was declared dead, this is how property worth crores was usurped, causing stir in tehsil
मृतका हुक्मो की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

मेरठ के रोहटा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डूंगर गांव के एक किसान पर जालसाली से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप लगा है। यह आरोप मृतका की वारिस ने लगाया है। दरअसल गांव डूंगर की रहने वाली महिला हुक्मो पत्नी स्व. जैनू के केवल एक संतान ब्रह्मकुमारी थी। कोई लड़का न होने के कारण जैनू की मौत के बाद हुक्मो अपने भतीजे जीत सिंह और तेजवीर के पास ही रहती थी। लेकिन कुछ दिन बाद हुक्मो का भतीजों से मनमुटाव हो गया और वह अपनी बेटी ब्रह्मकुमारी की ससुराल में जाकर रहने लगी। वहीं ब्रह्मकुमारी के भी एक बेटी है, जिसका नाम योजना देवी है। योजना के पति सुरेन्द्र फौज में नौकरी कर रहे थे। योजना का अपने नाना के घर पर काफी समय से आना जाना बना हुआ था। योजना का कहना है कि उनकी नानी हुक्मो की वो इकलौती वारिसान हैं। जब वह रिटायरमेंट के बाद गांव डूंगर में गई और अपने मामा से अपने हिस्से की जमीन में हक मांगा तो मामा ने बोला कि हुक्मो तो उन्हें 23 साल पहले जमीन बेच चुकी है। योजना ने जब ये सुना तो वह दंग रह गई। उसने जब तहसील में जाकर रिकॉर्ड खंगलवाया तो वहां पता चला कि हुक्मो के भतीजों तेजवीर ओर जीतसिंह ने तहसील कर्मियों से जाल साजी कर सन 2003 में हुक्मो के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के सहारे मृत दर्शाकर उसकी सारी संपति को अपने नाम पर दर्ज करा लिया। जबकि हुक्मो की मौत 11 दिसंबर 2009 में हुई है। जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी विभाग द्वारा जारी किया हुआ है।

विज्ञापन

 

अधिकारियों से की शिकायत

पूरे प्रकरण के बारे में पता चलने के बाद योजना देवी ने जिला अधिकारी और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने और उसकी हड़पी गई संपति को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।


जांच से तहसील कर्मियों में भी मचा हड़कंप

इस सम्बन्ध में एसडीएम सदर डॉ दीक्षा जोशी ने बताया कि शिकायत मिली है जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा कि पूरे प्रकरण की सच्चाई क्या है। तहसील में जांच आने से तहसील कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिंदा महिला को मृत दिखाकर उसकी संपति को उसके वारिसों को न देकर भतीजों को देना एक गंभीर जांच का विषय बन गया है।

रोहटा के डूंगर गांव में एक किसान ने अपनी जिंदा ताई को मृत दिखाते हुए जालसाजी से करोड़ों की संपत्ति अपने नाम करा ली। जब मृतका की वारिस को इसके बारे में पता लगा, तो उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी से शिकायत कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर संलिप्त तहसील कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed