फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aunt sent to jail in connection with the murder of the girl child

बच्ची की हत्या में चाची को जेल भेजा

Mon, 09 Mar 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Aunt sent to jail in connection with the murder of the girl child
बच्ची की हत्या के मामले में चाची को जेल भेजा
विज्ञापन

गंगानगर/मेरठ। इंचौली के सिखेड़ा गांव में चार साल की बच्ची हिमानी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चाची को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बच्ची के पिता ने इंचौली थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि शनिवार शाम को जब वह खाना बना रही थी तो बच्ची परेशान कर रही थी। कई बार चुप करने के बाद भी नहीं मानी और कमरे को गंदा कर दिया। जिसके बाद चुनरी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
सिखेड़ा निवासी हिमानी (4) पुत्री सुशील शनिवार शाम चार बजे से लापता थी। परिजनों ने बच्ची की चाची कंचन पत्नी लोकेश पर शक जताया था। बच्ची आखिरी बार कंचन के घर देखी गई थी। जिसके बाद एसपी देहात अविनाश पांडेय, एएसपी सदर देहात अखिलेश भदौरिया और दो सीओ व कई थानों की पुलिस ने बच्ची की तलाश की। बच्ची का शव उसकी चाची कंचन के घर की स्लैब पर बोरों के बीच से बरामद किया गया। बच्ची के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। रविवार को पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इंचौली बृजेश सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता सुशील ने अपने छोटे भाई की पत्नी कंचन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी कंचन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला भी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गला घोटा और जान चली गई
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि सुशील की पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। सुशील के छोटे भाई की पत्नी कंचन ही उसके तीनों बच्चों की देखरेख कर रही थी। बच्ची की चाची कंचन इसलिए भी ईर्ष्या करती थी, क्योंकि बच्ची परेशान करती थी। जबकि बच्ची का चाचा तीनों बच्चों से प्यार करता था। हत्यारोपी ने बताया कि गुस्से में बच्ची का चुनरी से गला घोटा तो उसकी मौत हो गई, जिससे वह घबरा गई। बच्ची के हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर शव को सफेद बोरे में बांधकर सीढ़ियों के पास स्लैब पर छिपा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण दम घुटना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed