फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aunt and cousin accused nephews of sexual abuse, case filed

मामी और ममेरी बहन ने भांजों पर लगाया यौन शोषण करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Aug 2025 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Aunt and cousin accused nephews of sexual abuse, case filed
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिश्ते में भांजे लगने वाले तीन युवकों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पति की कोरोना काल में मौत होने के बाद तीनों भांजे देखभाल के लिए उनके मकान में रह रहे थे। आरोप है कि तीनों ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला और उसकी नाबालिग बेटी को पिलाया और बेहोश होने पर दोनों का यौन शोषण किया। तीनों ने मोबाइल से वीडियो बनाई अब आरोपी दोनों को ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


परतापुर थाने में तहरीर देते हुए महिला ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व कोरोना में उसके पति की मौत हो गई थी जिसके बाद वह अपने मायके मोदीनगर चली गई थी। कुछ महीनों के बाद उसके पति के तीन भांजे मोदीनगर उसके घर पहुंचे और दोनों की देखभाल करने की बात कहकर वापस परतापुर ले आए। आरोप है एक एक दिन बडा भांजा शराब पीकर घर पहुंचा और दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला और उसकी नाबालिग बेटी को पिला दिया।
विज्ञापन

बेहोश होने के बाद आरोपियों ने दोनों का यौन शोषण किया, जिसकी तीनों ने वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो को सार्वजनिक करने की बात कहकर तीनों भाईयों ने दोनों का कई बार यौन शोषण किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को महिला परतापुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दोनों पक्षों में जमीनी विवाद की बात भी सामने आई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed