फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aughadnath Temple Security:

औघड़नाथ मंदिर सुरक्षा: 360 डिग्री घूमने वाले तीन कैमरों समेत 300 सीसीटीवी से निगरानी

Mon, 10 Aug 2026 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Aughadnath Temple Security:
एडीजी, डीआईजी और डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

बॉडी वॉर्न कैमरों संग ड्यूटी कर रही सेना पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जा रही पूरे क्षेत्र पर नजर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां बनाए गए कंट्रोल रूम से 300 सीसीटीवी के जरिये मंदिर व आसपास के पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। इनमें तीन 360 डिग्री पर घूमने वाले पीटीजेड कैमरे भी शामिल हैं। सोमवार को डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय ने और रविवार रात एडीजी भानु भास्कर व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने यहां निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शहर के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर पर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यहां कांवड़िये पहुंच गए। देर रात से यहां बड़ी संख्या में हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। हर वर्ष यहां कांवड़िये और शिवभक्त बड़ी संख्या में जलाभिषेक करते हैं। इसके चलते यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। एक पीटीजेड कैमरा मंदिर परिसर, दूसरा मंदिर आने-जाने वाले मार्ग और तीसरा नैनसी चौराहे के आसपास के क्षेत्र को कवर कर रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा भी यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर से 150 मीटर पहले वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्हें अस्थायी पार्किंग में खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन, जलाभिषेक व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्गों, पेयजल और चिकित्सा सहायता आदि की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी के साथ कांवड़ कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed