ऑडियो वायरल: एफआर लगाने के मांगे एक लाख 15 हजार, दरोगा मनु सक्सेना लाइन हाजिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर थाने में एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया था। इसमें एक महिला भी नामजद थी। वहीं दूसरे पक्ष से कंकरखेड़ा निवासी महिला की बेटी की तरफ से कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का प्रयास, अपहरण, मारपीट और धमकी देने की धारा भी गंगानगर में क्रॉस केस दर्ज किया गया था। कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में अमित मरिंडा भी आरोपी है, जो किशोरी पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है।
इस केस की विवेचना गंगानगर थाने में तैनात दरोगा मनु सक्सेना कर रहीं थी। आरोप है कि दरोगा ने एक पक्ष से मुदकमे में एफआर लगाने के मामले में एक लाख रुपये लिए हैं। कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली किशोरी और उसकी मां ने एक ऑडियो पुलिस अफसरों को सौंपी।
शनिवार को एसपी देहात राजेश कुमार ने मामले में एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी। एसएसपी अखिलेश कुमार ने दरोगा मनु सक्सेना को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ किठौर को सौंपी गई है। दरोगा मनु सक्सेना का कहना है कि साजिश के तहत एक ऑडियो वायरल किया गया है।
पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज पर भी गिरी गाज
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को गोकशी के लिए गोतस्कर गाय ले गये थे। जिसके बाद इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह ने घेराबंदी करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाय को बचा लिया था। इस मामले में उच्च अधिकारियों ने पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज गौरव राणा की जांच कराई तो चौकी इंचार्ज की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जिसके बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को भी लाइन हाजिर कर दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/