फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   atul prdhan held mahapanchayat

अतुल प्रधान ने किया महापंचायत का ऐलान

Thu, 20 Feb 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
atul prdhan held mahapanchayat
मेरठ। जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद धर्मेंद्र जाटव की रिहाई नहीं होने पर सपा नेता अतुल प्रधान ने महापंचायत का एलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दौराला पुलिस सरधना विधायक के दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा नेता अतुल प्रधान ने बताया कि ग्राम रार्धना निवासी धर्मेंद्र जाटव ने 2015 में सरधना विधायक संगीत सोम के पिता ओमवीर सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप लगाया कि मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने की नीयत से धर्मेंद्र के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराया तथा उसे जेल भिजवा दिया। अब उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाए जाने की तैयारी हो रही है। इसके विरोध में दस दिन बाद महापंचायत होगी। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित नेताओं के साथ अन्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर पुलिस-प्रशासन की पोल खोली जाएगी। धर्मेंद्र की पत्नी रश्मि ने बताया कि विधायक के इशारे पर जेल में भी उसके पति को यातनाएं दी जा रही हैं। उन्हें फोन पर धमकाया जा रहा है। ऐसे में परिवार की जान को खतरा बन गया है। रश्मि ने कहा कि यदि उसके निर्दोष पति को पुलिस रिहा नहीं कराती है तो वह परिजनों के साथ आमरण अनशन पर बैठेगी। इस दौरान धर्मेंद्र के पिता मेहर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed