{"_id":"0830e5304dde0a4460d7a8cdfcc2dc36","slug":"atul-maheshwari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में अतुल माहेश्वरी सेतु का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में अतुल माहेश्वरी सेतु का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी सेतु का विधिवत ढंग से लोकार्पण एवं नामकरण मंगलवार को सूबे के लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुल का नामकरण स्व. अतुल जी के नाम पर करना उन्हें सच्ची श्रद्घांजलि है। स्व. अतुल जी ने पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का काम किया था। इस मौके पर पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने इसे अविस्मरणीय क्षण बताया तो श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि यह मेरठ के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
मंगलवार की ठीक सुबह दस बजे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचे और और शिलापट का अनावरण कर सेतु का नामकरण एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला लंबे समय से लोगों की अपेक्षाओं एवं उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। अमर उजाला परिवार से उनके परिवार का पुराना नाता रहा है और खास तौर पर अतुल जी के व्यक्तित्व की पत्रकारिता जगत में अपनी विशेष पहचान रही।
विज्ञापन
पत्रकारिता को उन्होंने नई दिशा दी एवं समाज के हित में काम किया। सामाजिक कार्यों में उनकी बेहद रुचि थ्ी। उन्होंने कहा कि आज मीडिया के बदलते दौर में भी अमर उजाला सशक्त रूप से जनता के बीच अपनी पकड़ बनाए है। यह अतुल जी द्वारा दी गई दिशा का ही परिणाम है। उन्होंने मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाए जाने का भी समर्थन करते हुए कहा कि वे इसकेलिए पूरा प्रयत्न करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मेरठ क्रांति का शहर रहा है। यह मामूली नहीं बल्कि ऐतिहासिक शहर है। ऐसे शहर के विकास के लिए काम करने वाले व्यक्ति केनाम पर सेतु का नाम रखा जाना प्रशंसनीय कार्य है। कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि यह मेरठ के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है कि एक शानदार व्यक्तित्व केनाम पर इस पुल का नामकरण हुआ। अतुल जी केनेतृत्व में हमेशा अमर उजाला ने जनहित के मुद्दाें को जोरशोर से उठाया एवं समाज तथा राजनीति को भी आइना दिखाने का काम किया। यह सिलसिला आज भी उन्हीं की प्रेरणा से जारी है।
मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि अतुल जी के नाम पर सेतु का नामकरण पूरी पश्चिम की जनता के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस दिन को बेहद खुशी का दिन बताया। उन्होंने कहा कि अतुल जी ने हमेशा जनहित में पत्रकारिता की। साथ ही उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए मिल मिलकर लड़ाई लड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों को बुके एवं शॉल भेंटकर किया गया। इस मौकेपर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी राजपाल सिंह, मोहम्मद अब्बास, अय्यूब अंसारी, एमएलसी डा. सरोजिनी अग्रवाल, विधायक प्रभुदयाल वाल्मिकी और गुलाम मोहम्मद, जिलाधिकारी पंकज यादव, एसएसपी डीसी दूबे मौजूद रहे।