फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   atul ke gao gadina me vidhayak sangeet som

अतुल के गांव गड़ीना में विधायक संगीत सोम

Sun, 01 May 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 01 May 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
atul ke gao gadina me vidhayak sangeet som
पोलिटकिल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रदेश सरकार रामपुर से शुरू होकर सैफई में होती है खत्म : सोम
गांव गड़ीना में आयोजित सभा में सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि सरधना का विधायक कौन है यह सब जानते हैं। यहां की जनता ने उन्हें सम्मान दिया और उन्होंने जनता की लड़ाई लड़ी। बोले कि उन्होंने किसी पर मुकदमे नहीं कराए, मुकदमे खत्म कराए हैं। प्रदेश सरकार ने उन पर मुकदमे दर्ज कर उनको जेल में अकेला रखा पर वे डरने वाले नहीं हैं।
संगीत ने सपा पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार रामपुर से शुरू होकर सैफई में खत्म हो जाती है। सब जानते हैं कि सरकार कौन चला रहा है। आजम खां के सामने प्रदेश की सरकार झुक जाती है। रामपुर में गरीबों की जमीन पर कब्जा कर जो विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, उसमें सभी जानते हैं् कि कैसी शिक्षा दी जाती है। बोले कि देश में हर कोई बदहाल है।
विज्ञापन

किसान आत्महत्या कर रहा है। लेकिन, सैफई में डांस हो रहा होता है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं विधायकी कैसे होती है। मेरे लोग कमजोर नहीं हैं। बोले कि पहले मुझसे पूरा काम लो, जब समय आए तो जो अच्छा लगे, वोट उसको देना। संगीत सोम ने अतुल प्रधान का नाम लिए बगैर तंज कसा कि यह तो गड़ीना है। यहां के सौ डेढ़ सौ लोगों की सरकारी नौकरी लग गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के बिल आधा हो गए होंगे। बोले कि इस सरकार में नौकरी केवल सैफई वालों को ही मिलती है। केंद्र की सरकार जो विकास कर रही है, उसे भी ये लोग अपना बताकर उद्घाटन करने लगे हैं। उन्होंने सरधना में हुई बॉबी गुर्जर की सरेआम हत्या की बात उठाते हुए कहा कि उस दिन जाति-बिरादरी के ठेकेदार और नेता कहां गए थे।
उस दिन संगीत सोम ने ही उनका साथ दिया था। इस मौके पर संदीप राणा, हर्षवर्धन, पप्पू, गोविंद, जयदीप, सतपाल, नरेश विश्नोई आदि मौजूद रहे।


सौ प्रधान लेकर करूंगा संगीत के गांव में दावत : अतुल
सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने अपनी सभा में कहा कि वह भी 100 प्रधान लेकर विधायक संगीत सोम के गांव में जाएंगे और दावत करेंगे। कहा कि विधायक से पूछो क्या विकास कार्य कराए हैं और क्या कराएंगे। कहा कि गांव और क्षेत्र का आशीर्वाद उनके साथ है। जिला पंचायत अध्यक्ष तो बस शुरुआत है।
अभी से ही लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया है कि सारा पैसा सरधना विधानसभा में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 100 में से 70 प्रतिशत पैसा सरधना विधानसभा के विकास के लिए खर्च होने जा रहा है। बोले कि विधायक  के पिता ने एक साल पहले दलित मजदूर की पिटाई कर नाखून तक खींच लिए थे। सभी इस बात को जानते हैं।
तब मैंने ही उस गरीब दलित का साथ दिया था। आज भी उसके साथ हूं। एक साल बाद भी गनर उसके पास है। कहा कि जिला पंचायत का चुनाव उन्होंने दमदारी के साथ लड़ा। एक जगह या जाति के आधार पर चुनाव नहीं जीता जाता।
बोेले कि विधायक अपने विकास कार्य गिनवाएं, जबकि मैं उंगलियों पर अपने कराए विकास कार्य गिनवा सकता हूं। उन्होंने कहा कि वे विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जाति-धर्म पूछकर काम नहीं होगा।
उन्होंने गांव वालों से एकजुट रहने और मजबूत रहने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, सपा नगर अध्यक्ष शाही अब्बास, प्रवीण नेडू़, मुमताज, संजय विकल, फैजी, सलीम महलका, शाहिद महलका, जीशान, नेपाल, तरुण प्रधान आदि मौजूद रहे। अतुल की सभा में रागिनी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
महिला रागिनी गायिका ने नृत्य किया और रागिनी के माध्यम से विधायक पर निशाना साधा। कार्यक्रम में नगर पंचायत फलावदा और लावड़ ने पानी के टैंकर खड़े कर व्यवस्था कराई।

पुलिस रही मुस्तैद
अतुल के गांव में संगीत सोम का कार्यक्रम होने और साथ ही अतुल प्रधान का कार्यक्रम होने से पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। इसे देखते हुए एक सेक्शन पीएससी के साथ आसपास के थानों का फोर्स भी वहां तैनात रही।


रामवती ने भाजपा ज्वाइन की
कार्यक्रम में गड़ीना की ग्राम प्रधान रामवती ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस पर संगीत सोम ने शाल भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्होंने 52 ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत और बीडीसी सदस्यों का भी शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed