{"_id":"6a35ad20603dc2af25040430","slug":"attendants-phones-stolen-at-medical-college-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1222637-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के फोन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के फोन चोरी
विज्ञापन
मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में चोर लगातार सक्रिय हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से चप्पे-चप्पे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और भारी संख्या में तैनात गार्ड भी चोरों के आगे कमतर साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को ईएनटी विभाग के कई मरीजों और तिमारदारों के मोबाइल चोरों ने चोरी कर लिए। तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मरीजों व तीमारदारों को आगाह किया।
अलीगढ़ की रहने वाली शालिनी का कान का ऑपरेशन होना था। ईएनटी में दिखाने के बाद वह ऊपरी मंजिल पर वार्ड में भर्ती थी। ऐसे ही चित्रा, पूजा और इरफान आदि का भी इलाज चल रहा था। ईएनटी के ऊपरी तल पर स्थित वार्ड में मरीज भर्ती थे। शुक्रवार को सुबह कई लोगों के मोबाइल फोन गायब हो गए। इसकी जानकारी लगने पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से शिकायत की, जिस पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने बताया कि दस-बारह लोगों के मोबाइल फोन चोरी हुए। इसके बाद सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया।
सूचना पर थाना मेडिकल पुलिस पहुंची और छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे भी जांचे गए, जिनमें कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। इनकी पहचान भर्ती मरीजों से कराई लेकिन सभी ने अनभिज्ञता जताई। सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी के साथ मरीजों और उनके तीमारदारों को आगह किया गया है। तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी हिदायत दी गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -