फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempted rape of an innocent child, family members beaten up for protesting, accused sent to jail

Meerut News: मासूम से कुकर्म का प्रयास, विरोध पर परिजनों से मारपीट, आरोपी जेल भेजा

Tue, 03 Mar 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of an innocent child, family members beaten up for protesting, accused sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन वर्ष के मासूम बच्चे के साथ छेड़छाड़ और कुकर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


पीड़ित पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव का ही एक युवक कई बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने पास ले गया। कुछ देर बाद उसने अन्य बच्चों को वापस भेज दिया लेकिन एक बच्चे को बंद पड़े मकान में ले गया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने बच्चे के साथ छेड़खानी करते हुए कुकर्म का प्रयास किया। बच्चे को घबराई हालत में देखकर उसके परिजन घबरा गए। परिजनों ने बच्चे से जानकारी की तो उसने सारी बात बता दी। परिजनों ने आरोपी युवक से पूछने का प्रयास किया तो उसने पीड़ित परिजनों के साथ भी मारपीट की। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed