फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempted murder of a woman at the Kotwali police station.

Meerut News: कोतवाली में महिला की हत्या का प्रयास

Tue, 22 Sep 2026 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Attempted murder of a woman at the Kotwali police station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली के कोयले वाली निवासी एक महिला पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कोतवाली निवासी मन्तशा पत्नी वसीम ने बताया कि सोमवार रात 10.45 बजे वह किसी काम से बाजार जा रही थी। जब वह घर से थोड़ा दूर पहुंची उसके पति वसीम, शहजाद और नाजिमा ने उसे रोक लिया और मारपीट की। उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। इसमें मन्तशा को चोट लगी है।
विज्ञापन

आरोप है कि पहले भी तीनों आरोपी उस पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। महिला को प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मन्तशा की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed