Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempted kidnapping of a 7th grader, clothes torn, accused arrested

Meerut News: 7वीं की छात्रा के अपहरण का प्रयास, कपड़े भी फटे, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of a 7th grader, clothes torn, accused arrested
मेरठ। सराय काजी क्षेत्र में कोचिंग से निकली 7वीं की छात्रा का दो युवकों ने बृहस्पतिवार शाम को अपहरण का प्रयास किया। हालांकि छात्रा आरोपी बाइक सवारों से भिड़ गई और शोर मचा दिया। इस दौरान खींतचान में छात्रा के कपड़े भी फट गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। घटना की सूचना मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत किया। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और मुख्य आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी कक्षा 7वीं की छात्रा की रहने वाली छात्रा बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे कोचिंग से निकलकर घर के लिए जा रही थी। काेचिंग से कुछ दूर जाते ही बाइक पर सवार सराय काजी निवासी राजा अपने एक साथी को लेकर पहुंचा। आरोपी ने छात्रा का बाइक से रास्ता रोक लिया और उसको जबरन बाइक पर बैठने के लिए कहा। विरोध किया तो आरोपियों ने छात्रा को बाइक पर जबरन बैठाने का प्रयास किया। इस खींचातान में छात्रा के कपड़े तक फट गए। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि मौका पाकर आरोपी भाग गए। सूचना के बाद छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पीड़िता को थाने ले गए। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आला अधिकारियों ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच सीओ सिविल लाइन को दी है।
विज्ञापन

------------
जबरन दोस्ती करना चाह रहा था आरोपी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राजा भी पढ़ाई कर रहा है,लेकिन वह छात्रा से दोस्ती करना चाहता था। जबकि छात्रा इसका विरोध कर रही थी। बृहस्पतिवार को आरोपी कोचिंग तक पीछा करता हुआ पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि दूसरे को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। एंटी रोमियो स्क्वाड टीम को कोचिंग और स्कूलों के आसपास गश्त करने के निर्देश दिए है।
अभिषेक तिवारी, सीओ सिविल लाइन।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed