{"_id":"69092395ccb613645903c964","slug":"attempted-child-theft-at-chc-sardhana-woman-arrested-meerut-news-c-14-mrt1034-1018998-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीएचसी सरधना में बच्चा चोरी का प्रयास, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीएचसी सरधना में बच्चा चोरी का प्रयास, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
सरधना। सीएचसी सरधना में शाम पांच बजे पसरा सन्नाटा। संवाद
सरधना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में सोमवार को बच्चा चोरी का प्रयास किया गया। बच्ची को चोरी का प्रयास करते हुए प्रसूता के परिजन ने देखकर शोर मचा दिया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत बच्ची को उठाते हुए महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। प्रसूता के परिजन की सतर्कता और सीएचसी कर्मचारियों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई।
दौराला ब्लॉक के गांव दादरी निवासी सौरभ की पत्नी पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर 31 अक्तूबर को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद पिंकी ने एक स्वस्थ्य बेटी को जन्म दिया। सोमवार की सुबह एक महिला ओटी वार्ड में आई और खुद को मरीजों के परिजन में शामिल कर लिया। महिला ने कुछ समय तक पिंकी की बेटी को गोद में लेकर खिलाया। इसके बाद वह वार्ड से चली गई। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे महिला ने फिर वार्ड में प्रवेश किया और बच्ची को उठाने की कोशिश करने लगी। उसी समय पिंकी के परिजन ने उसकी हरकत देखकर शोर मचाया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी पहचान रेशमा निवासी हर्रा थाना सरूरपुर खुर्द के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया। हालांकि सवाल यह है कि महिला ने पहली घटना की कोशिश की है या फिर पहले भी कोई वारदात की है।
-- -- -- -- -
कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए
स्थानीय लोगों ने कहा कि नवजात शिशुओं की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। अस्पतालों में सतत निगरानी और सुरक्षा कड़ी होनी चाहिए। इस घटना ने प्रशासन और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को और अधिक सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद सीएचसी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे निजी गार्ड तैनात हैं और सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना चेतावनी के रूप में सामने आई है। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ की जाएगी।
वर्जन...
अस्पताल में चिकित्सकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठक कर नियमित गश्त बढ़ाने और सर्तक रहने के निर्देश दिए गए हैं। बच्ची के परिजन की ओर से शिकायत नहीं की गई। इसलिए उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है।
-आशुतोष कुमार, सीओ, सरधना
-- -- -- --