{"_id":"639a3ef441aeba30a77f23b1","slug":"attempt-to-set-fire-to-outpost-in-charge-s-car-punctured-the-tires-of-the-car-parked-near-outpost-sardana-news-mrt6177745150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चौकी प्रभारी की कार में आग लगाने की कोशिश, चौकी के पास खड़ी कार के टायर किए पंक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चौकी प्रभारी की कार में आग लगाने की कोशिश, चौकी के पास खड़ी कार के टायर किए पंक्चर
विज्ञापन
चौकी प्रभारी की कार में आग लगाने की कोशिश, चौकी के पास खड़ी कार के टायर किए पंक्चर
रोहटा। कल्याणपुर चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी की कार में कुछ अराजक तत्वों ने टायर पंक्चर कर टायर फोड़ दिए और आग लगाने की कोशिश की। इस प्रकरण में दरोगा ने थाने में तस्करा दायर किया है।
रोहटा थाने की कल्याणपुर पुलिस चौकी गांव के बाहर एक भट्टे पर जंगल में स्थित है। बताया गया कि यहां तैनात दरोगा अमित कुमार गोला रात के समय अपनी कार खड़ी करके ड्यूटी करने चले गए। बताया गया कि रात के समय कुछ शरारती तत्व यहां पहुंचे और उन्होंने दरोगा की गाड़ी के टायर फोड़ते हुए पंचर कर दिए और गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की। हालांकि कुछ राहगीरों को आते देख आरोपी भाग खड़े हुए। इस संबंध में ड्यूटी करके लौटे दरोगा ने अपनी गाड़ी की हालत देखी, जिसके बाद उन्हें मामले में जांच पड़ताल कर आरोपियों को पता लगाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। दरोगा ने मामले में तस्करा डाला है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वहीं, आरोपियों ने बुधवार को थाने पहुंचकर अपनी गलती मानते हुए कार्रवाई न करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी रामकुमार कुंतल ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है, ना कोई ऐसी घटना हुई है। जबकि दरोगा अमित कुमार ने भी इनकार किया है।