फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to rape teenage girl; FIR registered against two.

Meerut News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape teenage girl; FIR registered against two.
पीड़िता को बहाने से घर बुलाकर ने की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मंगलवार शाम दो भाइयों ने 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह बचकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। लिसाड़ी गेट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
किशोरी के पिता ने प्राथमिकी में बताया कि आरोपी फैजान ने उसकी बेटी को अपनी बहन से मिलने के बहाने घर बुलाया। वह घर गई तो फैजान ने उससे आपत्तिजनक व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। बेटी ने घर आकर पिता को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी के घर जाकर परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट का प्रयास किया। वह किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। उसने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को बताया कि उसके साथ फैजान के भाई दानिश भी आपत्तिजनक हरकत व दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया। इसमें उसके शरीर पर मारपीट और काटने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें किशोरी को बुलाकर ले जाने व बदहवास हालत में उसके आरोपी के घर से निकलती दिखाई दे रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed