फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to rape, compromise, or else kill you

दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी बोले- समझौता करो, वरना जान से मार देंगे

Mon, 18 Dec 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 18 Dec 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape, compromise, or else kill you
युवती से रेप की कोशिश

बागपत शहर के एक मोहल्ले की युवती से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पीड़ित परिजन एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और केस में समझौता का दबाव बना रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन


पढ़ें : देखिए, लाइक्स न कमेंट, मौत की सेल्फी से मचा परिवार में कोहराम
विज्ञापन


पीड़ित युवती के पिता ने बताया 26 नवंबर को उसकी बेटी घर में मौजूद थी। तभी पड़ोस का ही दूसरे समुदाय का एक युवक घर में घुस आया। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसकी बेटी के कोर्ट में बयान भी दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। इससे उनका अपने घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। उसने अपने परिजनों के साथ सोमवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी जय प्रकाश ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
किरठल निवासी फुरकान ने बताया कि दो जुलाई की रात करीब साढ़े सात बजे रमाला चीनी मिल के अंडर बाईपास से होकर बाइक से गुजर रहा था। उसके साथ उसका साथी राज कुमार भी था। इस दौरान चार बदमाशों ने उससे 2100 रुपये नगद, मोबाइल और राज कुमार से भी मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन अभी तक केस का खुलासा नहीं किया। उसने एसपी से मांग की है बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद किया जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed