{"_id":"69cc36dc3601cb95bd02ee63","slug":"attempt-to-rape-a-girl-after-entering-her-house-fir-registered-meerut-news-c-72-1-mct1011-151044-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में आरोपी महेश ने सोमवार को घर में घुसकर दूसरे समुदाय की एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। युवती ने आरोपी पर स्कूल की निजी फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके आरोपी महेश उसके साथ 2011 में स्कूल में पढ़ता था। आरोपी के पास युवती की स्कूल की कुछ फोटो है। आरोपी कई दिनों से दोस्ती का दबाव दे रहा है। दोस्ती नहीं करने पर उसकी स्कूल की निजी फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। 10 मार्च को आरोपी ने जबरन उसे एक मोबाइल दिया था। फोन पर बात नहीं करने पर महेश ने युवती को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार को युवती घर पर मौजूद थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपी उसके घर में घुस गया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। युवती का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। आरोपी गोली मारने की धमकी देकर भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। आरोपी की तलाश एक टीम लगा दी गई है।