फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to murder married woman, assault on family members

विवाहिता की हत्या का प्रयास, परिजनों से मारपीट

Sat, 10 May 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder married woman, assault on family members
सरधना। गांव नानू निवासी विवाहिता को ससुराल में दहेज के लिए उसके पति व ससुराल वालों ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि गले में फंदा डालकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। विवाहिता से मिलने पहुंचे परिजनों से भी ससुराल वालों ने मारपीट की। पीड़ितो ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

थाना किठौर के शाहजहांपुर निवासी गजाला पुत्री शकील ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले नानू गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल वाले दहेज की मांग के लिए मारपीट कर रहे थे। उससे बाइक व एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात ससुराल वाले उसके कमरे में पहुंचे और उस पर दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाया। उसने मना किया तो पति व अन्य ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा। गले में दुपट्टे का फंदा डालकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। सूचना पर विवाहिता की मां व जीजा उससे मिलने पहुंचे। उन्होंने विरोध जताया तो ससुराल वालों ने उनके साथ भी मारपीट की। तीनों पीड़ित थाने पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed