फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to kill transporter's son in Kithore, firing

किठौर में ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का प्रयास, फायरिंग

Mon, 29 Nov 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill transporter's son in Kithore, firing
किठौर में ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का प्रयास, फायरिंग
विज्ञापन

किठौर। हापुड़ तिराहे के पास होटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आए ट्रांसपोर्टर के बेटे पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में दोबारा होटल के सामने फायरिंग की। पीडित ने किठौर के दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़ कोतवाली के मोहल्ला शिवदयालपुरा निवासी शबनूर चौधरी पुत्र मो. असलम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह हापुड़ की अमन ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का बेटा है। हापुड स्टैड़ के पास उसके चाचा अंजुम ने जेडएफसी होटल खोला है। रविवार को उसके शुभारंभ पर वह परिवार के साथ पहुंचा था। शाम करीब 7 बजे होटल के अंदर परिवार के साथ बैठा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान किठौर निवासी शुऐब पुत्र आबिद और शजर पुत्र राशिद बाइक से आए और उस पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद होटल में भगदड़ मच गई। लोगों केे आता देख आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों का आरोप है पुलिस की मौजूदगी में आरोपी कार से दोबारा होटल आए और फायरिंग कर फरार हो गए। थाना प्रभारी अरबिंद मोहन शर्मा का कहना है कि आरोपियों ने एक ही बार गोली चलाई। पुलिस के सामने फायरिंग नहीं हुई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed