फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to burn woman by dousing her with petrol; father beaten for protesting.

Meerut News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने का प्रयास, विरोध पर पिता को पीटा

Sat, 25 Jul 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Attempt to burn woman by dousing her with petrol; father beaten for protesting.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। अटेरना गांव में विवाहिता ने ससुरालियों पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास करने और विरोध करने पर मायके पक्ष के लोगों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र के मोबलीपुर गांव निवासी पिंकी ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले अटेरना गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे हैं। पीड़िता के अनुसार शनिवार की सुबह ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि उसने किसी तरह घर के अंदर गेट बंद कर अपनी जान बचाई और मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर उसके पिता भोजपाल सिंह और परिवार के अन्य लोग अटेरना पहुंचे। आरोप है कि ससुरालियों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके परिवार के सामने उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पिता ने बचाने का प्रयास किया तो सूरज ने उनके चेहरे पर घूंसा मार दिया, जिससे उनकी नाक पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed