फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attempt of rape to the student

शिक्षक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Tue, 23 Jul 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
attempt of rape to the student
मवाना। क्षेत्र के एक गांव इंटर कॉलेज में कंप्यूटर के शिक्षक ने पेशे को शर्मसार कर दिया। वह रविवार को एक छात्रा के साथ जंगल में पकड़ा गया। इस पर ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, इस मामले में अभिभावकों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कॉलेज में कंप्यूटर पढ़ाने वाले शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने रविवार को उसे फोन करके जंगल में बुलाया। छात्रा के वहां पहुंचने पर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए तथा आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाने में तहरीर दी है। वहीं, आज इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि पहले भी उक्त शिक्षक ऐसी हरकत कर चुका है। हालांकि इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

वहीं, इस बाबत प्रधानाचार्य का कहना है कि मामला कॉलेज से बाहर का है। कॉलेज में किसी ने कोई हंगामा नहीं किया है। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कॉलेज में शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि कुछ लोग जबरन कॉलेज को बदनाम करना चाहते हैं। जिस शिक्षक पर आरोप है उसे प्राइवेट रखा हुआ था। उसे कॉलेज से हटा दिया जाएगा। वहीं, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तथा शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामला कॉलेज से बाहर का है। उधर, हस्तिनापुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। जिस कारण शिक्षक को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed