फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacking the girl in unilateral love, tejab was thrown out of excuse

एकतरफा प्यार में युवती पर हमला, बहाने से बुलाकर फेंका था तेजाब

Tue, 27 Jun 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
Attacking the girl in unilateral love, tejab was thrown out of excuse
एकतरफा प्यार में युवती पर हमला

एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में युवती पर तेजाब फेंक दिया था। युवक ने युवती को बहाने से बुलाकर हमला किया था। पुलिस ने मंगलवार को उसे दबोच लिया।

विज्ञापन



युवती पर तेजाब डालने के आरोपी युवक को पुलिस ने वारदात के 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती का रिश्तेदार ही निकला। आरोपी युवक ने एकतरफा प्यार में युवती पर तेजाबी हमला किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत 16 जून की रात करीब 10 बजे मोहल्ला अब्दुल हक निवासी व्यक्ति की पुत्री पर सिरफिरे युवक ने घर से बाहर बुलाकर तेजाब से हमला कर दिया था। गंभीर अवस्था में झुलसी युवती को नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। युवती के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक युवती का रिश्तेदार है

Attacking the girl in unilateral love, tejab was thrown out of excuse
बहाने से बुलाकर फेंका था तेजाब

घटना के बाद एसएसपी बबलू कुमार के आदेश पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने नगर के मोहल्ला बैरून कोटला में छापामारी करते हुए आरोपी गुफरान को गिरफ्तार कर लिया। इससे कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो मामला खुलता चला गया। कोतवाल पंकज त्यागी के मुताबिक आरोपी युवक युवती का रिश्तेदार है। जो युवती से एकतरफा प्यार करता था। प्यार में विफल होने पर उसने तेजाबी हमला किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शादीशुदा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी गुफरान को जेल भेज दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed