{"_id":"6ab2be36e3527427160b86e0","slug":"attackers-surrounded-and-beat-up-a-young-man-video-goes-viral-meerut-news-c-72-1-mct1011-159842-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हमलावरों ने युवक को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हमलावरों ने युवक को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक को बीच सड़क घेरकर बेरहमी से पीटने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी सचिन हनुमान चौक के पास एक दुकान पर काम करता है। कुछ युवक दुकान के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बात को लेकर सचिन का युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित को सड़क पर घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। हमले का वीडियो एक युवक ने पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
वीडियो में हमलावर पीड़ित को घेरकर लात-घूसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर तक सड़क पर मारपीट होती रही। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि मारपीट में शामिल युवकों की पहचान की जा सके। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। घटना कब की है, जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --