भाजपा मंडल महामंत्री के घर पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार में दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक संगीत सोम के करीबी और बीजेपी के दौराला मंडल महामंत्री गौरव चौहान के घर पर हमलावरों ने देर रात हमला बोल दिया। इस दौरान कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी की। बताया गया कि हमलावरों ने चार दिन पहले भी कई राउंड फायरिंग की थी।
बता दें कि भाजपा मंडल महामंत्री गौरव चौहान ने इस मामले में थाना पल्लवपुरम में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गौरन चौहान ने बताया कि रात में करीब 12 बजे कार में आए हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। और फिर हमलावर मौके से फरार हो गए।
वहीं पुलिस ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि कुछ हमलावरों ने मंडल महामंत्री के आवास पर हमला बोल दिया, जिसकी सूचना पर थाना पल्लवपुरम इंस्पेक्टर मौके पहुंचे और मामले की छानबीन की। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान की जाएगी, और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें : भाजपा के पूर्व मंत्री के फार्म हाउस में गोलीबारी, एक युवक की मौत
उधर, पीड़ित परिवार में दहशत बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि चार दिन पहले भी हमलावरों ने फायरिंग की थी। साथ ही उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/