फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack on the inspector and constable who came to warrant in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: वारंट तामील कराने गए दरोगा-सिपाही पर हमला, फायरिंग, वर्दी फाड़ी

Sun, 09 Jun 2019 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jun 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
attack on the inspector and constable who came to warrant in Muzaffarnagar
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के मोहल्ला कमलियान में एनबीडब्लू वारंट तामील कराने पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज व साथी सिपाही पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए उन पर फायरिंग भी की, जिसमें दोनों बाल-बाल बचे। सिपाही के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी गई। हमलावरों ने सिपाही के वर्दी पर लगी नेमप्लेट खींच ली और वारंट भी फाड़ दिए। मामले में दस नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मीरापुर कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई सतेंद्र नागर, सिपाही विनय कुमार के साथ शनिवार शाम मोहल्ला कमलियान में इस्लाम के घर एनबीडब्लू वारंट तामील कराने पहुंचे थे। एसआई ने बताया कि जैसे ही उन्होंने वारंट तामील कराने के लिए कहा, घर के अंदर से महिलाएं व पुरुष बाहर निकल आए और उनके साथ गालीगलौज व हाथापाई करने लगे। 
विज्ञापन


हमलावरों ने सिपाही विनय कुमार के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी और नेमप्लेट भी खींच ली। दरोगा के हाथ से एनबीडब्लू वारंट भी छीनकर फाड़ दिए गए। विरोध करने पर आरोपियों ने दरोगा व सिपाही पर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों बाल-बाल बचे, जिसके बाद दोनों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंस्पेक्टर पंकज त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे फरार हो गए। देर रात मामले में एसआई सतेंद्र नागर की तहरीर पर इस्लाम, अहसान व इरफान पुत्रगण रमजान, फुरकान, नवाजिश व तनवीर पुत्रगण इरफान, ताहिरा पत्नी अहसान, शाइस्ता पत्नी नईम, शौकीन पुत्र इस्लाम सभी निवासीगण मोहल्ला कमिलयान और सनव्वर पुत्र शब्बीर निवासी इंचौली मेरठ को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ भी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कुछ समय पूर्व ह़ुई मारपीट में वांछित था युवक
मोहल्ला कमलियान में कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में एक युवक वांछित चल रहा था। इसी मामले में एसआई सतेंद्र नागर व सिपाही विनय कुमार आरोपी के घर एनबीडब्लू वारंट तामील कराने पहुंचे थे। वहां वारंट तामील कराने के दौरान आरोपी युवक ही घर पर मिल गया, जिसे पुलिस ने पकड़कर थाने ले जाने का प्रयास किया। इस पर युवक ने शोर मचा दिया, जिसके बाद घर से निकले लोगों व महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

एसपी देहात आलोक शर्मा का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी ही नहीं है। घटनास्थल पर यदि सीसीटीवी कैमरे हुए तो हमले की फुटेज चेक कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed