फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   OBC conference Baghel said, all sub-castes come together to dislodge SP-BSP

एसपी बघेल बोले, 15 सालों से सपा और बसपा पिछड़ा वर्ग को बना रही है मूर्ख

Mon, 26 Dec 2016 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 26 Dec 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
OBC conference Baghel said, all sub-castes come together to dislodge SP-BSP
भाजपा के कार्यक्रम में विचार रखते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को भाजपा का महानगर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हुआ। इसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को हक और सम्मान दिया है। अब तक प्रदेश में जितनी बार भाजपा से मुख्यमंत्री बना, उसमें पिछड़ा वर्ग को भी प्रतिनिधित्व दिया गया। इसलिए पिछड़ा वर्ग की सभी उपजातियों को एकजुट होकर सपा और बसपा को उखाड़ फेंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय कबीलाई संस्कृति वाली सरकार है।

विज्ञापन


बघेल ने पिछड़ा वर्ग की जातियों के नाम और उनके काम गिनाते हुए कहा कि यदि ये नहीं होते तो आज राष्ट्र की कल्पना बेमानी थी। उन्होंने कहा कि जब जरूरत होती है तो इनकी संख्या याद आती है, लेकिन जब हक देने की बात आती है तो पिछड़ा वर्ग की संख्या कम हो जाती है। लेकिन, भाजपा ने ऐसा नहीं किया। देश का प्रधानमंत्री भी अति पिछड़ा वर्ग से है। बघेल ने कहा कि पिछले 15 सालों से सपा और बसपा पिछड़ा वर्ग को मूर्ख बना रही है। ये पार्टियां घोटाला, भ्रष्टाचार और अत्याचार कर सरकार चला रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इटावा, सैफई क्षेत्र में सियासत करते हैं, जहां कोई सुरक्षित नहीं है। ऐसे में इस बार सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन के लिए वोट करना है।
विज्ञापन


मोदी कर रहे हैं शेर की सवारी
नोट बंदी पर बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि घोड़ों की सवारी तो सभी ने की है। लेकिन, शेर की सवारी में खतरा होता है। ऐसी खतरे वाली शेर की सवारी नोट बंदी कर नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने कहा कि इस नोट बंदी को कोई नेता नहीं कर सकता था, बल्कि कोई मोदी जैसा फकीर ही कर सकता था। बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक यदि कोई उत्तम सरकार आई है तो वह 1991 की कल्याण सिंह वाली सरकार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा, बसपा ने प्रदेश को पीछे कर दिया
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज केंद्र में भाजपा की सरकार है। इस ढाई साल में एक भी भ्रष्टाचार का दाग सरकार के दामन पर नहीं है। नोट बंदी के बाद कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि उनका काला धन बर्बाद हो गया है। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करता है। लेकिन सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश को 15 सालों में ही कई दशक पीछे कर दिया है।


वाजपेयी को कोई गलत नहीं कह सकता
शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन था। प्रो. बघेल ने कहा कि अटल जी चार बार सांसद रहे हैं। मुझे दो बार उनकी सरकार में काम करने का मौका मिला। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। बघेल ने कहा कि वाजपेयी वो हस्ती हैं, जिन्हें देश ही नहीं, दुनिया में भी कोई गलत नहीं कह सकता। इससे पूर्व सम्मेलन को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक रविंद्र भड़ाना आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग और संचालन मुनीश कुमार ने किया। सम्मेलन में जयकरण गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, मनिंदरपाल सिंह, संजीव जैन सिक्का, अरुण वशिष्ठ, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पवन मित्तल, कमल ठाकुर, मुकेश सिंघल, कमल दत्त शर्मा, नीरज त्यागी, सम्मेलन संयोजक उमाशंकर पाल, मनोज वर्मा, ऋषिपाल सिंह, डॉ. अंजू वारियर, जीत सिंह लोधी, जितेंद्र राणा, राजेश रूहेला, दीपक वर्मा, अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed