फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack on salesman at a plateform

पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद में सेल्समैन के गले पर काटा

Thu, 16 Sep 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
attack on salesman at a plateform
पेट्रोल पंप पर हुए विवाद में सेल्समैन के गले पर काटा
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर हुए मामूली विवाद में सेल्समैन और बाइक सवार में मारपीट हो गई। इस दौरान बाइक सवार ने सेल्समैन के गले पर काट लिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे मेडिकल के लिए भिजवाया गया।
मुरलीपुर निवासी ऋषिपाल सिंह साकेत स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। बुधवार को पंप पर एक बाइक सवार पहुंचा। पेट्रोल भराने के बाद किसी बात को लेकर उसकी ऋषिपाल से नोंकझोक हो गई। आरोप है कि बाइक सवार ने सेल्समैन का गला पकड़ लिया और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर बाइक सवार मारपीट करने लगा और उसने सेल्समैन के गले पर काट लिया। इसके बाद पंप के कर्मचारियों ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को थाने लेकर आ गई। घायल सेल्समैन को मेडिकल के लिए भेजा गया। इसके गले पर छह टांके आए। सेल्समैन की ओर से तहरीर भी दे दी गई। आरोपी अनंतपाल निवासी छिलौरा बताया गया है। देर शाम कुछ लोग बाइक सवार के पक्ष में थाने पहुंचे और समझौते के प्रयास में जुट गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि कुछ लोग समझौते का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed