यूपी: पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एसओ समेत पांच घायल, गाड़ी में तोड़फोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। यही नहीं पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। हमले में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए।
घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। लूट के आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने सहारनपुर के तीतरो थाने की पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर थाना झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भिजवाया।
ये है मामला
बृहस्पतिवार शाम सहारनपुर के थाना तीतरो के थानाध्यक्ष अरुण पंवार पुलिस के साथ गांव अलाउद्दीनपुर में लूट के आरोपी की तलाश में गए थे। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। इसी दौरान महिलाओं और ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया और लाठी-डंड़ों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पुलिस टीम संभल नहीं पाई, पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और पथराव कर पुलिस की प्राइवेट कार में तोड़फोड़ कर दी। हमले में एसओ तीतरो अरुण पंवार, एसआई प्रमोद कुमार, दीवान रामपाल राठी, कांस्टेबल मनोज और गोपाल घायल हो गए। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर झिंझाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर वहां भीड़ को खदेड़ा। देर रात इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि तीतरो पुलिस दबिश के लिए आई थी, उस पर पथराव किया गया है, मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें : मुजफ्फरनगर में पुलिस पर पथराव, हाथापाई कर युवक को छुड़ाया
मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी रिहान ढेर
वहीं मुजफ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने बृहस्पतिवार रात 50 हजार के इनामी बदमाश रिहान को मुठभेड़ में मार गिराया, इस दौरान क्राइम ब्रांच में तैनात एक सिपाही हरविंदर भी गोली लगने से घायल हुआ है। रिहान थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम का रहने वाला था। वह अपने एक साथी के साथ एक महिला की हत्या के इरादे से आया था। पहले भी वह उस पर जानलेवा हमला कर चुका है। रिहान पर अलग-अलग थानों में संगीन अपराधों के करीब 15 मामले दर्ज हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/