मुजफ्फरनगर में पुलिस पर पथराव, हाथापाई कर युवक को छुड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के रैदासपुरी में युवक को पकड़ने गई पुलिस को विरोध झेलना पड़ा। महिलाओं ने हंगामा कर युवक को छोड़ा लिया। इस दौरान पुलिस वालों के साथ हाथापाई की गई। कुछ देर बाद जब काफी पुलिस गई तो भीड़ ने पथराव कर पुलिस को खदेड़ दिया। हालांकि पुलिस अफसर ऐसी कोई घटना होने से इंकार कर रहे है। उधर, लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है।
रविवार शाम को चीता बाइक के दो कांस्टेबल सिविल लाइन क्षेत्र की दलित बस्ती रैदासपुरी में एक युवक की धरपकड़ के लिए गए। दुकान पर जाकर उन्होंने युवक को बातचीत करने के बहाने बुला लिया। बातचीत के दौरान ही एक सिपाही ने युवक को पकड़ कर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया, तो युवक ने शोर मचा दिया। परिवार और मोहल्ले की महिलाओं ने पुलिस वालों को घेर लिया। काफी लोग भी आ गए। बताया गया है कि पुलिस वालों से हाथापाई कर लोगों ने युवक को छुड़ा लिया। सिपाही वहां से चले गए। कुछ देर बाद काफी संख्या में पुलिसकर्मी फिर से मौके पर पहुंचे तो वहां भीड़ एकत्र हो चुकी थी। पुलिस को देख कर भीड़ ने हंगामा कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंका तो अफरातफरी मच गई। मौके की नजाकत को भांप कर पुलिस वहां से लौट आई। इस घटना के बाद दलितों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है।
पढ़ें : SC-ST Act: मुजफ्फरनगर में तनाव बरकरार, हिंसा में 41 उपद्रवियों को जेल भेजा
उधर, पुलिस अफसर ऐसी कोई घटना होने से इंकार कर रहे है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी का कहना है कि उनके यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, न ही किसी पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई की जानकारी है।
अभी तक 90 आरोपी जा चुके हैं जेल
दलितों के आंदोलन में हुई हिंसा और उपद्रव की घटना में नई मंडी पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अभी तक 90 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। हिंसा और उपद्रव के मामलों में शहर के तीनों थानों की पुलिस लगातार उपद्रव फैलाने वालों को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। रविवार को नई मंडी पुलिस ने उपद्रव के मामले में मखियाली निवासी धीरज और सुमित तथा कूकडा निवासी अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/