फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack on rape victim in front of Police station

दुष्कर्म पीड़िता पर थाने के सामने हमला

Tue, 23 Jul 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
attack on rape victim in front of Police station
कंकरखेड़ा। कार सवार युवकों ने सोमवार दिनदहाड़े थाने के सामने दुष्कर्म पीड़िता पर हमला बोल दिया। सड़क पर गिराकर उसकी पिटाई की। अपहरण के प्रयास के दौरान हमलावर उसके हाथ में एक पर्ची थमाकर फरार हो गए। युवती शोर मचाती हुई थाने में जा घुसी। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र की निवासी एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। वह दो माह की गर्भवती हो गई। जिस पर आरोपी ने उसे व बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी व रिश्तेदार ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक कुलदीप के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व उसके रिश्तेदार मनीष के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया था। पुलिस कुलदीप को जेल भेज चुकी है। जबकि उसका रिश्तेदार मनीष फरार है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह शिव चौक पर किसी काम से आई थी तो कार सवार पांच युवकों ने उस पर हमला कर अपहरण का प्रयास किया। भीड़ लगने पर हमलावर भाग निकले। आरोपियों ने दी पर्ची में लिखा कि यदि समझौता नहीं किया तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने धमकी भरी पर्ची पुलिस को सौंप दी। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पहले से ही एक केस दर्ज है। पीड़िता ने मनीष व अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed