फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on Meerut resident professor and seriously injured

यूपी क्राइम: हमलावरों ने लाठी-डंडों से प्रोफेसर पर बोला जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

Wed, 24 Oct 2018 02:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 24 Oct 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
Attack on Meerut resident professor and seriously injured
प्रोफेसर पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जिले में बच्चा पार्क चौराहे पर सरेशाम बाइक सवार प्रोफेसर पर युवकों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। प्रोफेसर पर हमले की वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई क्राइम ब्रांच ने पांच घंटे बाद तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर ने दो माह पूर्व परीक्षा में नकल करते एक छात्र को पकड़ा था। इसका बदला लेने के लिए नकलची छात्र ने साथियों को लेकर हमला बोला। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कसेरूखेड़ा ऊंचा मोहल्ला निवासी गौरव शर्मा सुभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। बच्चा पार्क चौराहे पर पहुंचे तो तभी वहां आए आधा दर्जन हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटकर प्रोफेसर को घायल कर दिया गया। इस बीच लोगों के जमा होने पर हमलावर फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने घायल प्रोफेसर का प्राथमिक उपचार कराया। 
विज्ञापन


बाइक छूटी तो खुली पोल 
हमलावरों की एक बाइक मौके पर छूट गई थी। वारदात की जानकारी लगने पर एएसपी कैंट सतपाल सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। बाइक की डिटेल निकालने के बाद तीन आरोपियों मयंक त्यागी निवासी ब्रह्मपुरी, गौरव निवासी खेड़ा सरधना और गगन निवासी किला परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवनीश नागर निवासी फलावदा ने हमले की पटकथा तैयार की थी। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Attack on Meerut resident professor and seriously injured
प्रोफेसर पर हमला - फोटो : अमर उजाला

दो महीने पहले नकल करते पकड़ा था 
इस हमले के बाद प्रोफेसर का कहना था कि उनका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही हमलावरों ने अवनीश नागर का नाम प्रोफेसर को बताया, तो उन्हें दो महीने पहली बात याद आ गई। प्रोफेसर ने बताया कि दो महीने पहले एक स्कूल का सेंटर सुभारती कॉलेज में था। जिसमें नकल करते अवनीश नागर को उन्होंने पकड़ा था। अवनीश ने धमकी दी थी उसे छोड़ दे, अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा। उसका बदला लेने के लिए हमला किया। 

हेलमेट ने बचा ली जान   
जिस तरह से हमलावरों ने प्रोफेसर पर लाठी-डंडों से हमला किया, उससे प्रोफेसर के सिर में गंभीर चोट लग सकती थी। प्रोफेसर को घेरकर पीटा गया। लेकिन गनीमत रही कि प्रोफेसर ने हेलमेट लगाया हुआ था, जिसके चलते उनके सिर में चोट नहीं लगी। प्रोफेसर की तहरीर पर थाना लालकुर्ती में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने बताया कि तीन हमलावर गिरफ्तार कर लिए हैं। अन्य की तलाश जारी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed