फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on Gautam budh nagar police during raid in village of Meerut city

UP: आरोपियों की तलाश में दबिश देने आई गौतमबुद्धनगर पुलिस पर हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव, मुश्किल से बचाई जान

Fri, 30 Sep 2022 12:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Sep 2022 12:00 AM IST
सार

आरोपियों की तलाश में दबिश देने आई पुलिस पर हमला कर दिया गया। यही नहीं पुलिस से आरोपी को भी छुड़ा लिया गया। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Attack on Gautam budh nagar police during raid in village of Meerut city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जमपद में सरधना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव में गुरुवार को पुलिस पर हमला कर दिया गया। बताया गया कि पशु चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश देने पर आई गौतमबुद्धनगर पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं थे। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खिर्वा जलालपुर में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने एक डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जबरन उतार ली। ग्रामीणों ने डीवीआर निकालने का विरोध कर हंगामा किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने गांव से निकलकर सरधना गंगनहर पुल पर हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया। कैमरे की डीवीआर साथ ले गए। ग्रामीणों ने घटना की शिकायत सरधना थाने में की। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गौतमबुद्धनगर पुलिस ने थाने में आमद दर्ज नहीं कराई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed