फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on Congress leader Ramesh Dhigras car, beaten badly to relatives

कांग्रेस नेता रमेश धीगड़ा की कार पर हमला, रिश्तेदारों को बुरी तरह पीटा

Thu, 13 Jul 2017 12:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 13 Jul 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
Attack on Congress leader Ramesh Dhigras car, beaten badly to relatives
रमेश धीगड़ा की कार पर हमला

नवीन मंडी गेट पर बुधवार रात कांग्रेस नेता रमेश धीगड़ा की कार से दूसरी कार में टक्कर लगने के बाद बखेड़ा हो गया। पीछा होने पर कांग्रेस नेता का चालक कार को लेकर मंगतपुरम कॉलोनी में घुस गया। जहां कॉलोनी के लोगों ने बदमाश समझकर कार पर हमला कर चालक और कार में मौजूद कांग्रेस नेता के रिश्तेदार को बुरी तरह पीट दिया। कार में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ ब्रह्मपुरी ने किसी तरह मामला संभाला।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता रमेश धीगड़ा का चालक चकर निवासी आबूलेन और रिश्तेदार सत्यप्रकाश बुधवार रात वरना कार से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। बताया गया कि रमेश धींगड़ा दिल्ली एयरपोर्ट से आ रहे थे। जबकि उनके बड़े बेटे हिमांशु को अलग से कार लेने जा रही थी। मंडी गेट के पास वरना कार ने एक कार में टक्कर मार दी। चालक चकर ने कार को मंगतपुरम कालोनी की तरफ दौड़ा दिया। वहां महिलाओं ने बदमाश घुसने का शोर मचा दिया। जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पथराव कर कार में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच पीछा करते दूसरे कार सवार भी वहां पहुंच गए और चालक और सत्यप्रकाश की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों  घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

मौके पहुंचे रेमेश धींगड़ा

Attack on Congress leader Ramesh Dhigras car, beaten badly to relatives
मौके पर पहुंचे रमेश धीगड़ा
इस दौरान चर्चा रही कि रमेश धींगड़ा भी कार में मौजूद थे। बाद में अन्य लोग उनके पुत्र हिमांशु को भी गाड़ी में बताने लगे। वहीं, रमेश धींगड़ा का कहना है कि कार में वह नहीं थे, वह तो एयरपोर्ट से आ रहे थे। कार बेटे को लेने जा रही थी।

लूट के बाद हत्या की सूचना 
कंट्रोल रूम पर एक युवक ने सूचना दी कि डेयरी फार्म के बाहर लूट के बाद हत्या कर दी गई। कंट्रोल रूम पर सूचना फ्लैश होने पर यूपी 100 की चार गाड़ियां, सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान, परतापुर, ब्रह्मपुरी, टीपीनगर और रेलवे रोड पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पता चला कि मामला एक्सीडेंट का है। सूचना देने वाला का नंबर भी बंद आता रहा।

हादसे में दंपति घायल, पुलिस को घेरा
ईदगाह चौराहे पर बुधवार रात सड़क पार कर रहे दंपति भटीपुरा निवासी हफीज और जीनत को मेट्रो प्लाजा की तरफ से आई कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक कार को लेकर भाग गया। वहां खडे़ सिपाही पर गाड़ी का पीछा न करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने सिपाही को घेरकर जमकर हंगामा काटा। आरोप था कि सिपाही के सामने ही कार टक्कर मारकर भागी लेकिन सिपाही ने पीछा करना भी उचित नहीं समझा। कहने के बाद भी वह वहीं खड़ा रहा। रेलवे रोड इंस्पेक्टर पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें भी घेर लिया। इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि कार के नंबर के आधार पर कार और चालक दोनों जल्द पकडे़ जाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed