फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack on businessman

व्यापारी को घेरकर किया जानलेवा हमला

Tue, 23 Jul 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
attack on businessman
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी में आधा दर्जन हमलावरों ने लेनदेन के विवाद में कार सवार व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया। फिल्मी अंदाज में युवक को चारों ओर से घेरकर पीटा गया। कार भी तोड़ दी गई। युवक के बेहोश हो जाने के बाद हमलावर फरार हो गये। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित युवक की पत्नी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फूलबाग कॉलोनी निवासी असीम त्यागी पुत्र सुभाष त्यागी पहले जिम ट्रेनर था। वर्तमान में सप्लीमेंट व्यापारी है। उसने क्षेत्र में ही दुकान खोली हुई है। सोमवार शाम वह अपने दोस्त को उसके घर छोड़कर अपने घर लौट रहा था। सूरजकुंड स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास आधा दर्जन हमलावरों ने कार पर हॉकी व बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए असीम के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। बताया जाता है कि इसके बाद भी हमलावर तोड़फोड़ व मारपीट करते रहे। लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने आगे आकर असीम को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद हमलावर बाइकों से फरार हो गए। डाक्टरों ने असीम को गंभीर चोटें आने बताया।
विज्ञापन

हमले की सूचना पर असीम की मां मीना त्यागी व पत्नी निमिशा त्यागी अस्पताल पहुंच गईं। होश में आने पर हमलावरों में शामिल कुछ युवकों की पहचान की। असीम ने बताया कि हमले से पहले वह अरुण नाम के युवक से फोन पर बात कर रहा था। इससे पहले कि गाड़ी से उतर पाता, उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में कुछ युवक गढ़ रोड स्थित एक जिम में ट्रेनर हैं। असीम ने इन्हें काफी पैसा उधार दिया हुआ है। आरोपी पैसा नहीं दे रहे थे, जिसको लेकर तनातनी चली आ रही थी। वहीं, असीम की पत्नी के अनुसार हमलावर असीम का मोबाइल फोन, सोने की चेन, अंगूठी लूटकर ले गए हैं। आरोप है कि दोनों आरोपियों की मां पुलिस विभाग में है, जिस कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर नौचंदी के अनुसार लेनदेन का विवाद है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed