{"_id":"5ac1fa0e4f1c1b1a6a8b4e39","slug":"attack-on-bjp-mla-s-representative-at-meerut-12-soldiers-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद : भाजपा विधायक के प्रतिनिधि पर हमला, दर्जनों सिपाही घायल, इनोवा में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद : भाजपा विधायक के प्रतिनिधि पर हमला, दर्जनों सिपाही घायल, इनोवा में तोड़फोड़
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 02 Apr 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में बवाल, गाड़ियों में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद के दौरान देशभर में सोमवार सुबह से ही दलितों का आंदोलन चल रहा है। वहीं मेरठ में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के प्रतिनिधि संजीव गुप्ता पर दलित समाज के लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान दलितों ने उनकी इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि संजीव गुप्ता को भी चोटें आई हैं। बीच-बचाव के लिए आए लोगों पर भी दलितों ने हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस मौके पर पहुंची तो दर्जनों सिपाहियों को भी घायल कर दिया। इसके बाद एसएसपी मंजिल सैनी मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। फिहहाल कैंट एरिया में भारी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस चौकी में आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
एससी एसटी एक्ट में बदलाव के फैसले का विरोध कर रहे दलित समाज के लोगों ने पहले शोभापुर पुलिस चौकी में आग लगाई फिर दर्जनों प्राइवेट वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
इसके अलावा शोभापुर में दलितों ने गोलियां चला दी। जिसमें एक युवक को गोली लगी है। उसके बाद हाईवे पर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी कंकरखेड़ा के बाजार को बंद कर दिया। सरधना रोड पर जाम लगाते हुए नारेबाजी की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
इसके अलावा शोभापुर में दलितों ने गोलियां चला दी। जिसमें एक युवक को गोली लगी है। उसके बाद हाईवे पर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी कंकरखेड़ा के बाजार को बंद कर दिया। सरधना रोड पर जाम लगाते हुए नारेबाजी की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/