फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on a student from knife in college at Shamli district and the incident was captured on CCTV

कॉलेज में अराजकता, पीठ में लगा चाकू निकाल आरोपी के पीछे दौड़ा युवक, किए कई वार, सीसीटीवी में कैद

Wed, 23 Oct 2019 10:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Oct 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Attack on a student from knife in college at Shamli district and the incident was captured on CCTV
छात्र पर चाकू से हमला, घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में कैराना के एक कॉलेज परिसर में हुई चाकूबाजी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। साफ नजर आ रहा है कि कॉलेज परिसर में खुलेआम अराजकता हुई। करीब सवा 12 बजे के वक्त घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि पहले कुछ युवकों में कहासुनी होती है। इसी दौरान एक युवक वहां से बाइक लेकर जाने लगा तो आरोपी छात्र ने बाइक पर बैठे लाल शर्ट पहने युवक की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मची। घायल युवक भी बाइक से नीचे गिरा। उसने पीठ से चाकू निकाला और आरोपी छात्र की ओर दौड़ गया। उसने भी आरोपी छात्र पर चाकू से हमला किया जिससे आरोपी छात्र भी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कई छात्र इधर, उधर भाग जाते हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। 

विज्ञापन


ड्रेस कोड लागू करने के दावों पर उठे सवाल 
पिछले दिनों विजय सिंह पथिक कॉलेज प्रशासन ने दावा किया था कि बिना ड्रेस के कॉलेज में छात्रों की एंट्री नहीं होगी, किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लेकिन इस वारदात ने कॉलेज प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि मौके पर मौजूद छात्र ड्रेस में नहीं हैं। छात्रा का भाई और उसका साथी युवक भी बाइक से कॉलेज परिसर में आ गया। सवाल उठता है कि आखिर बाहरी युवक कॉलेज में कैसे आए। यदि चेकिंग होती, तो वारदात टल सकती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: दादा ने चाकू से प्रहार कर पोते को मार डाला, फिर खुद का गला रेतकर कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ युवक कॉलेज के गेट पर झगड़ा कर रहे थे, झगड़ते हुए वह कॉलेज के अंदर आए थे। शोर शराबा सुनकर मैं भी मौके पर गया, लेकिन वहां से वह लोग जा चुके थे। स्टाफ की कमी की वजह से गेट पर सबकी चेंकिग संभव नहीं है, लेकिन कॉलेज प्रशासन पूरी व्यवस्था पर नजर रखता है। - चमन लाल, प्राचार्य, विजय सिंह पथिक महाविद्यालय

मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को गलत नहीं करने दिया जाएगा। तहरीर देर से मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - राजेश श्रीवास्तव, एएसपी शामली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed