फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on a man in wedding pavilion in khatauli Muzaffarnagar district

मुजफ्फरनगर: शादी के मंडप में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Sun, 23 Jun 2019 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jun 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Attack on a man in wedding pavilion in khatauli Muzaffarnagar district
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के खतौली में एक विवाह समारोह में लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


इस्लामाबाद भूड़ निवासी इरफान पुत्र रशीद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंसूरपुर के गांव नावला निवासी इमरान की पुत्री की शादी थी। एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप के निकट स्थित एक फार्म हाउस में विवाह समारोह था। किसी बात को लेकर नई बस्ती निवासी अफजाल, फारूख, शाहनवाज, आस मोहम्मद, डा. रहीसुददीन सहित कई लोगों ने इरफान पर जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल इरफान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने घायल इरफान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed