फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack inside the house, five people including two women injured

घर में घुसकर मारपीट, दो महिलाओं समेत पांच घायल

Wed, 02 Jul 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Attack inside the house, five people including two women injured
लावड़। चिंदौड़ी निवासी रमेश ने गांव के ही चार ग्रामीणों पर शराब के नशे में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रमेश ने इंचौली थाने पर दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि बीती 28 जून को वह अपनी पत्नी मोनी, भाई महेश, उसकी पत्नी निशा, भाई आकाश, बहन मोनिका, मां कमला के साथ बैठा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही सुंदर उसके घर के बाहर से गुजरा। आरोपी ने घर के बाहर चारपाई पर बैठे रणवीर, नेमपाल के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। रमेश ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उस पर डंडे से हमला बोल दिया और फोन कर राहुल, धीर सिंह, विजय को बुला लिया। चारों आरोपियों ने उसके घर में घुसकर परिजनों से मारपीट की। मारपीट में रमेश, मोनिका, आकाश, महेश, कमला घायल हो गए। पीड़ितों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed