फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack by khanan mafia in khadar area

खनन माफिया का हमला, वन दरोगा समेत पांच कर्मी घायल

Fri, 26 Mar 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
attack by khanan mafia in khadar area
खनन माफिया का हमला, वन दरोगा समेत पांच कर्मी घायल
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ (मेरठ)। खादर क्षेत्र में खनन माफिया ने बुधवार रात वनकर्मियों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया और उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। हमले में वन दरोगा समेत पांच कर्मी घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में सात के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बुधवार रात ग्राम शिवपुरी निवासी प्रिंस पुत्र प्रमोद खरखाली गॉधी घाट पर ट्रैक्टर ट्रॉली से रेत का खनन कर गांव लौट रहा था। मुखबिर की सूचना पर वन दरोगा विनोद कुमार वनकर्मियों की टीम के साथ खादर पंहुचे। टीम को देखकर प्रिंस ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने लगा। वनकर्मियों ने प्रिंस को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। वनकर्मियों ने इस पर उसे दबोच लिया लेकिन थोड़ी ही देर में ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वनकर्मी ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय कार्यालय ले जाने लगे। वनकर्मी ट्रैक्टर को खरखाली-निमका मार्ग पर लेकर पंहुचे थे कि प्रिंस करीब एक दर्जन साथियों को लेकर आ गया और ट्रैक्टर छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन

वनकर्मियों के विरोध पर माफिया ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। दौड़ा-दौड़ा कर किए गए हमले में वन दरोगा आकाश कुमार, विनोद कुमार, वन रक्षक अमित भंडारी, वनकर्मी तेजपाल और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। बृहस्पतिवार शाम को सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई इस दौरान वनकर्मी खुद को बचाने के लिए खेतो में छिप गए और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आननफानन में थाना पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पंहुच गई ओर घायल वनकर्मियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वन क्षेत्रीय अधिकारी जगनाथ कश्यप और वनकर्मी ट्रैक्टर टॉली को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय कार्यालय ले आए। वन दरोगा आकाश कुमार ने प्रिंस पुत्र प्रमोद, संजय पुत्र सुरेंद्र, प्रमोद पुत्र सुरेंद्र, अमित पुत्र सुरेंद्र, डब्बू पुत्र नरेंद्र, सागर पुत्र विनोद, सोहित पुत्र मगन को नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बीच पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी प्रमोद को हिरासत में ले लिया है। खादर व देहात क्षेत्र के लोग गंगा से अवैध खनन की सूचना थाना पुलिस व आसिफाबाद पुलिस चौकी पर कई बार कर चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। बुधवार रात की घटना इसी का नतीजा मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed