फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attachment order in case of hostage taking and robbery of builder

Meerut News: बिल्डर को बंधक बनाकर लूट करने के मामले में कुर्की के आदेश

Mon, 04 May 2026 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Attachment order in case of hostage taking and robbery of builder
- टीपी नगर पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की करने के लिए नोटिस किया चस्पा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के गुरुनानक नगर में बिल्डर जितेंद्र वर्मा को पिस्टल के बल पर आठ घंटे तक बंधक बनाकर 25 लाख से अधिक लूट के मामले में आरोपियों के घर पर पुलिस ने कुर्की से पहले नोटिस चस्पा कर दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि यदि एक जून तक कोर्ट में आरोपी पेश नहीं होते तो बाप-बेटे और बिल्डर के पुराने कर्मचारी की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

बागपत रोड स्थित अशोका ग्रीन कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र वर्मा बिल्डर है। पहले वह सराफ का काम भी करते थे। जितेंद्र वर्मा ने आठ अक्तूबर को उनके परिचित आकाश अग्रवाल का कॉल आया और कहा कि कनाडा से कुछ सराफा व्यापारी आए हुए हैं। उन्होंने साकेत में दस करोड़ रुपये की कोठी ली है। कनाडा के व्यापारी मेरठ व्यापार करने के लिए सराफा बाजार स्थित उनकी दुकान खरीदना चाहते हैं। आकाश अग्रवाल ने आसिफ मलिक को घर भेजने के लिए कहा। इसके बाद आसिफ वहां से चला गया। इसी दौरान आकाश का बेटा अभिषेक अग्रवाल और जितेंद्र वर्मा का पुराना कर्मचारी जावेद निवासी खड़ौली आया। तीन युवक नीचे पहले से ही हथियार लेकर बैठे हुए थे। 25 लाख से अधिक की लूट कर ली। इस मामले में टीपीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज आरोपियों के खिलाफ की गई थी। आरोपियों के खिलाफ पीड़ित सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कोर्ट ने आदेश दिया है कि आकाश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल निवासी गुरूनानक नगर टीपीनगर, जावेद उर्फ जय निवासी मस्जिद वाली गली, गांव खड़ौली कोर्ट में पेश नहीं होते तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि कोर्ट के आदेशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed