एटीएस ने देवबंद में डाला डेरा: इनामुलहक से पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे, संदिग्धों के कनेक्शन और बसाने वाले रडार पर
एटीएस की पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं। सहारनपुर सहित पश्चिमी यूपी के जिलो में कई बांग्लादेशी होने की साक्ष्य मिले हैं। इनामुलहक विभिन्न धार्मिक स्थानों पर विस्फोट की घटना को अंजाम देने की कोशिश में था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर देवबंद से पकड़े गए तीन संदिग्ध युवकों के मामले में एटीएस ने आरोपियों से लंबी पूछताछ की है। एटीएस को आरोपियों के कई कनेक्शन मिले हैं, जिनकी भी जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय खुफिया ने भी देवबंद में डेरा डाला हुआ है। इसके अलावा सहारनपुर में पूर्व पकड़े संदिग्धों की कुंडली फिर से खंगाली जा रही है।
एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ता) ने तीन दिन पूर्व देवबंद से गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्ध युवकों में से एक इनामुलहक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल था और उसके तार लश्कर ए तैयबा से जुड़ा से जुड़े थे। एटीएस ने उसके खिलाफ थाना देवबंद में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया है। उसके दो साथियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: श्रद्धापुरी से गोकलपुर तक मेट्रो से सुहाना होगा सफर, रैपिड रेल के कोच की आज दिखेगी झलक
एटीएस ने बताया कि इनामुलहक गांव पटना थाना गवा जनपद गिरडीह झारखंड का निवासी है और विभिन्न धार्मिक स्थानों पर विस्फोट की घटना को अंजाम देने की कोशिश में था। वह सोशल मीडिया और एक व्यक्ति के माध्यम से लश्कर-ए तैयबा के आतंकियों के संपर्क में था और उनसे हथियार व ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहता था। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के लोगों से जिहाद के संबंध में जुड़ा था। उससे एक आधार, दो पैन कार्ड, एटीएम, चार सिम, एक मोबाइल फोन और मैमोरी कार्ड बरामद हुआ है। उसके साथी मोहम्मद फुरकान व नबील खान निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ आईपीसी की धारा (108) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
बसाने वाले भी रडार पर
आरोपी बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो अवैध रूप से देवबंद में रह रहे हैं। इस मामले में स्थानीय अधिकारी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि, एटीएस उनका पता लगाने में जुट गई है, जिन्होंने बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से यहां लाकर बसाया था।
कई की गर्दन आएगी शिकंजे में
एटीएस की पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं। सहारनपुर सहित पश्चिमी यूपी के जिलो में कई बांग्लादेशी होने की साक्ष्य मिले हैं। सूत्रों के मुुताबिक इनकी गिरफ्तारी को लेकर भी एटीएस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एटीएस फिलहाल गोपनीय रूप से जांच कर रही है। इसमें स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली जा रही है।
एडिशनल एसपी और सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि एटीएस ने कार्रवाई की थी, लेकिन स्थानीय पुलिस भी अपने स्तर से कार्रवाई करने में जुट गई है, जिन जगहों पर संदिग्ध युवक रहे हैं, उन इलाकों में छानबीन की जा रही है। इसको लेकर खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस की ओर से संदिग्धों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर भी कार्रवाई की जाएगी।