{"_id":"5ddd0e918ebc3e54bd18b59c","slug":"ats-alert-on-pakistan-connection-after-khalistan-in-shamli-another-resident-caught-from-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली में खालिस्तान के बाद अब सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन, खुफिया विभाग हुआ सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में खालिस्तान के बाद अब सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन, खुफिया विभाग हुआ सतर्क
Tue, 26 Nov 2019 05:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 26 Nov 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में ग्राम गोगवान जलालपुर से दो युवकों को एटीएस ने पकड़कर खालिस्तान कनेक्शन का खुलासा किया। इसके बाद अब जिले के रामशाला निवासी एक युवक का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
एटीएस ने गाजियाबाद से इस युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं जिले में लगातार इस तरह के मामले सामने आने के बाद खुफिया विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में एटीएस ने प्रकाश उर्फ जयप्रकाश रूहेला निवासी मोहल्ला रामशाला शामली को पकड़कर उसके पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा किया है।
विज्ञापन
बताया गया कि जयप्रकाश का परिवार तकरीबन बारह वर्ष पहले शामली से चले गए थे और तब से बाहर ही रह रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वह अपने पिता का इकलौता पुत्र है। उनके परिवार का कोई सदस्य अब गांव में नहीं रहता है।
मोहल्ले वालों का कहना है कि उन्हें जयप्रकाश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह बाहर रहकर क्या करते हैं इसका भी उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि जयप्रकाश के खिलाफ शामली में कभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है और ना ही किसी मामले में उनका नाम सामने आया है।
मोहल्ले वालों का कहना है कि उन्हें जयप्रकाश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह बाहर रहकर क्या करते हैं इसका भी उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि जयप्रकाश के खिलाफ शामली में कभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है और ना ही किसी मामले में उनका नाम सामने आया है।