{"_id":"58b4700d4f1c1bdf66830c53","slug":"atm-widrall-two-thousand-fake-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से निकला दो हजार का नकली नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से निकला दो हजार का नकली नोट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षक ने शहर के एक एटीएम से दो हजार रुपये का नकली नोट निकलने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पीएनबी के सीनियर मैनेजर से की गई है।
रामगढ़ी मंगल पांडे नगर निवासी सहायक अध्यापक सुनील दत्त शर्मा ने शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने 24 फरवरी की दोपहर तेजगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले थे। 2-2 हजार के ये पांच नोट उन्होंने जेब में रख लिए। शाम को जब दूध वाले को भुगतान किया तो दूधिया ने नोट को नकली बताकर वापस कर दिया। उन्होंने जब गौर से चेक किया तो नोट नकली था। तीन दिन बैंकों में अवकाश था। सोमवार को शिक्षक ने अपने बेटे हिमांशु को भेजकर मंगल पांडे नगर स्थित पीएनबी ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। ये नोट देख बैंक अफसर भी दंग रह गए। बैंक ने शिकायत दर्ज कर इसे सर्किल ऑफिस भेजा है।
ऐसा है नकली नोट
इन नकली नोट पर दो हजार रुपये की जगह दो हजार नंबर लिखा है। हिंदी में भारतीय मनोरंजन बैंक और अंग्रेजी में चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा है। नोट के नंबर के बजाय छह शून्य दर्ज हैं। नोट के दोनो ओर चूरन लेबल लिखा है। नोट की लंबाई असली नोट से कुुछ कम थी, लेकिन कलर आदि एक जैसा था।
नोटबंदी के बाद पहला केस
नोटबंदी के बाद किसी एटीएम से नकली नोट निकलने का ये पहला मामला सामने आया है। जिले में करीब 400 एटीएम हैं। इनमें से करीब 250 में आउटसोर्स पर प्राईवेट कंपनियां कैश डालती हैं। ऐसी किसी भी गड़बड़ी पर बैंक प्राइवेट कंपनी को जिम्मेदार ठहराकर पल्ला झाड़ लेते हैं। लेकिन इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी आम पब्लिक को उठानी पड़ती है। बैंक को यह मामला गंभीरता से लेने की जरूरत है।