फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   atm se nahi nikal rahe note

एटीएम से नहीं निकल रहे 2000 के नोट

Wed, 03 Jan 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
atm se nahi nikal rahe note
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरबीआई से दो हजार के नोट की आपूर्ति कम हो गई है। ऐसे में एसबीआई के एटीएम से अधिकांश 500 और 100 के नोट ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों एसबीआई की रिपोर्ट में आरबीआई के हवाले से कहा गया था कि दो हजार के नोट के लेनदेन में आ रही व्यवहारिक परेशानी को देखते हुए आरबीआई ने या तो दो हजार के नोट की छपाई बंद कर दी हो या फिर बाजार में इसकी सप्लाई घटा दी हो। नोट की कमी की वजह से एसबीआई ने अपने एटीएम में भी दो हजार के नोट कम, 500 और 100 के नोटों की संख्या बढ़ा दी है। कुछ दिनों से तो एसबीआई के अधिकांश एटीएम से दो हजार के नोट गायब हैं। मंगलवार को अमर उजाला ने कुछ एटीएम पर जाकर पड़ताल की। बागपत रोड स्थित एसबीआई की साबुन गोदाम ब्रांच के एटीएम में दो हजार का नोट नहीं था। विद्युत कर्मी राजकुमार ने यहां से पांच हजार रुपये निकाले, लेकिन सभी पांच सौ के नोट मिले। इसी तरह रेलवे रोड पर महावीर एकेडमी स्थित एसबीआई ब्रांच के एटीएम से भी 500 के ही नोट निकले। परतापुर में भी बैंक के एटीएम में 500 और 100 के ही नोट थे।

200 के नोट का भी टोटा
सूत्रों के अनुसार उच्चस्तर पर कहा गया है कि एटीएम में 500, 200 और 100 के नोट लगाए जाएं। लेकिन जिले में 200 के नोट की आपूर्ति ही नाम मात्र हुई है। शहर के अधिकांश बैंक में ये नोट ही उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण 200 के नोट के साइज के हिसाब से एटीएम को अपडेट भी नहीं किया गया है। वहीं एसबीआई के चैनल मैनेजर अजय गुप्ता ने बताया कि कुछ दिनों से दो हजार के नोटों की कमी चल रही है। इसी वजह से ये समस्या बनी है। करेंसी की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। यदि 200 के नोट की पर्याप्त सप्लाई मिल जाए तो नोट के साइज के हिसाब से एटीएम अपडेट कराने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
विज्ञापन


एटीएम हैं खाली
मेरठ। शहर के अधिकांश एटीएम की हालत खराब है। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने मवाना रोड और गंगानगर क्षेत्रों के एटीएम का जायजा लिया गया तो कहीं कैश नहीं था या कोई बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई, कसेरूखेड़ा 
नवीन छात्रावास में लगे बैंक के एटीएम की मशीन चालू थी, लेकिन इसमें कैश नहीं था। कई छात्र यहां कैश लेने पहुंचे, लेकिन खाली हाथ लौट गए। बताया कि ये एटीएम अक्सर बंद रहता है।

एसबीआई, रक्षापुरम मवाना रोड
तलवार पैलेस में लगा बैंक का एटीएम भी खाली था। मानिटर को चालू देख लोग यहां कैश लेने आ रहे थे लेकिन बाद में पता चलता कि इसमें कैश ही नहीं है। मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा था। 


यूनियन बैंक, डिवाइडर रोड
चौधरी हॉस्टल के पास लगे एटीएम का मानिटर ही बंद था। आसपास कोई एटीएम ना होने की वजह से लोग परेशान थे। यहां आए दीपक कुमार ,प्रवीण आदि ने बताया कि ये एटीएम भी अक्सर ही बंद रहता है।

यूनाइटेड बैंक 
एटीएम खुला था, लेकिन काम नहीं कर रहा था। स्क्रीन पर डिस्पले तो थी, लेकिन प्रोग्राम नहीं थे। यहां भी कैश लेने आ रहे लोग वापस लौटने को मजबूर हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed