{"_id":"584471a74f1c1b8c60a8630a","slug":"atm-me-no-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर नो कैश, बस दिखावे की मशीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर नो कैश, बस दिखावे की मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बैंक बंद थे और एटीएम में नो कैश। कुछ एटीएम पर पैसे थे तो उनके बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी। छुट्टी के दिन लोगों को उम्मीद थी कि एटीएम से पैसा निकलने से कुछ राहत मिलेगी। यह बात अलग है कि शहर के अधिकांश एटीएम में पैसा नहीं था। हालत यह है कि अमर उजाला टीम की पड़ताल में दोपहर 12 से चार बजे तक बेगमपुल से मेट्रो प्लाजा तक लगे 12 में से सिर्फ रोडवेज के सामने पीएनबी के एटीएम में ही कैश था। बागपत रोड पर मेट्रो प्लाजा से मलियाना पुल तक लगे सभी चार एटीएम बंद थे।
लिखा एटीएम चालू, शटर बंद
बेगमपुल चौपले पर पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम के ऊपर बडे़ शब्दों में लिखा था ‘एटीएम चालू है’। दूर से इन पर निगाह पड़ते ही लोग यहां आ रहे थे। लेकिन एटीएम का शटर बंद था। पास के दुकानदार का सामान एटीएम के सामने रखा था। लोग मायूस लौट रहे थे।
पीएनबी के एटीएम पर लंबी लाइन
दिल्ली रोड पर रोडवेज बस अड्डे के सामने पीएनबी का एटीएम चालू था। यहां करीब 100 से अधिक लोगों की भीड़ लगी थी। यहां लाइन में लगे सूरजकुुंड निवासी पराग गुप्ता ने बताया कि वह गढ़ रोड, सूरजकुंड, हापुड़ अड्डे के कई एटीएम पर गया। लेकिन कहीं कैश नहीं मिला। उसे दो हजार का एक नोट एटीएम से मिला।
विज्ञापन
स्क्रीन पर नो कैश
दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा स्थित सिंडिकेट बैंक के एटीएम का केबिन खुला था। कुछ लोगों ने समझा कि शायद एटीएम चालू है। लेकिन जैसे ही अंदर जाते हैं, एटीएम की स्क्रीन पर ‘कैश नहीं है’ का नोटिस देखकर मायूस वापस लौट जाते हैं।
रात को खुलता है
बागपत रोड पर केनरा बैंक ब्रांच परिसर में एटीएम लगा है। कन्हैया वाटिका निवासी वृतिका यहां एटीएम से कैश निकालने पहुंची तो शटर बंद देख लौट गईं। उन्होंने बताया कि इस एटीएम का शटर दिन में बंद रहता है और रात को खुलता है। लेकिन कैश नहीं मिलता।
कार्ड डालने पर नो कैश का मेसेज
एसबीआई साबुन गोदाम बागपत रोड के बैंक परिसर में लगा एटीएम का केबिन खुला था। इसे देख लोग यहां कैश मिलने की उम्मीद से पहुंच रहे थे। लेकिन एटीएम कार्ड डालने पर पता चला कि इसमें कैश ही नहंी है। लोग यहां से भी मायूस लौट रहे थे। यहां आए राहुल गुप्ता ने बताया कि यह एटीएम अधिकतर बंद ही रहता है।
बेगमपुल से मेट्रो प्लाजा (दिल्ली रोड)
कुल एटीएम 12
कैश मिला 01
मलियाना पुल से फुटबाल चौक (बागपत रोड)
कुल एटीएम -04
कैश मिला - 01
गंगानगर में 24 एटीएम, कैश सिर्फ तीन में
गंगानगर एरिया में पीएनबी के चार, केनरा बैंक के तीन, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक और सिंडिकेट बैंक के दो-दो, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूको बैंक के एक-एक एटीएम हैं। जबकि बाकी अन्य बैंकों के एटीएम हैं। इनमें केवल आईआईएमटी कॉलेज स्थित पीएनबी एटीएम, डिफेंस कॉलोनी के सामने स्थित पीएनबी एटीएम और कसेरूबक्सर टेंपो स्टैंड स्थित एसबीआई के एटीएम से कैश निकाला जा सका। जबकि बाकी सभी एटीएम या तो बंद मिले या उनमें कैश नहीं था। एटीएम न कैश न होने पर लोग परेशान होकर भटकते रहे। लेकिन उनकी परेशानी हल नहीं हुई।
13 एटीएम, सभी बेकार
मोदीपुरम। मोदीपुरम क्षेत्र में करीब 13 बैंकों के एटीएम हैं। लेकिन रविवार को किसी भी एटीएम पर पैसा नहीं मिला। जिसके कारण लोग पैसे के लिए तरस गए। टीम ने क्षेत्र के एटीएम का दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक देखा तो सबका हाल खराब था। यहां विजया बैंक, एसबीआई, पीएनबी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिंडिकेट बैंक, कारपोरेशन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम से कैश नहीं निकल रहे थे। लोगों का कहना है कि सोमवार को बैंक खुलने पर फिर से भीड़ बढ़ जाएगी। लेकिन लाइन में लगने के बावजूद भी पैसे नहीं मिल रहे हैं।
कैश खत्म हो गया होगा
जिन बैंकों के परिसर में एटीएम हैं इनमें से अधिकतर से शनिवार को अपने यहां कैश डाला गया होगा। लेकिन भीड़ अधिक होने से कैश खत्म हो गया हो। रविवार को अवकाश था, इस कारण इनमें सोमवार को कैश उपलब्ध होने पर कैश डाला जाएगा। हालांकि एटीएम में कैश डालने वाली प्राइवेट एजेंसी भी कैश डाल रही थी।- अविनाश तांती, लीड बैंक मैनेजर
जिले में एटीएम का आंकड़ा
कुल एटीएम 390
शहर में 240
देहात 150