फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   atikraman avaidh nirmaan

अतिक्रमण, अवैध निर्माण वालों को भी लाइसेंस

Wed, 23 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
atikraman avaidh nirmaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हैंकैंट इलाके में ऐसे दुकानदार जो अवैध निर्माण और अतिक्रमण के आरोपी , उन्हें भी अब कैंट बोर्ड से ट्रेड लाइसेंस मिलेगा। कानून के दायरे में बोर्ड उन्हें लाइसेंस जारी करेगा। 28 दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। बोर्ड ने इनको स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया। 28 दुकानदारों के प्रस्ताव को स्वीकृति देने के साथ ही सबके लिए दरवाजे खोल दिए गए। कैंट बोर्ड एक साल के लिए ट्रेड लाइसेंस जारी करता है। हर साल उसे रिन्यू कराना होता है। वर्तमान में 24 दुकानदारों के पास लाइसेंस है। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के अलावा ट्रेड लाइसेंस लेने वालों की संख्या कई सौ है। लेकिन आरोपी होने की वजह से बोर्ड इनको लाइसेंस नहीं देता था। इनमें अधिकांश फूड आइटम देने वाले हैं। लाइसेंस देने से उनकी निगरानी और जांच होगी। क्वालिटी कंट्रोल हो सकेगा।
विज्ञापन


हर शादी पर मैरिज हॉल को देने होंगे पांच हजार
कैंट इलाके में होने वाली हर शादी पर अब मैरिज हॉल वालों को पांच हजार रुपये कैंट बोर्ड को देने होंगे। कैंट क्षेत्र में 15 मैरिज हॉल हैं। बोर्ड इनसे हर मैरिज पर पांच हजार रुपये का चार्ज वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पर चार्ज कम करने का विरोध
कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, सदस्य में मंजू गोयल, बुसरा खान ने शराब पर चार्ज कम करने का विरोध किया। हालांकि बोर्ड के अधिकांश सदस्यों ने नियम का हवाले देकर चार्ज कम कर दिया है। क्षेत्र में शराब के तीन लाइसेंस हैं। जिनमें दो बार और एक शॉप का है। बार वालों से दो लाख और दुकान से दो लाख रुपये चार्ज लिया जाता है। नगर निगम क्षेत्र में यह 12 हजार है। चार्ज रीजनेबल करने के लिए इसे कम किया गया। अब बार से 50 हजार और दुकान से एक लाख रुपये वसूल किए जाएंगे। मार्च से इसे बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

ए वन लैंड पर नहीं जाएंगे हैवी वाहन
आर्मी एरिया में पर्ची के माध्यम से हैवी वाहन ए वन लैंड पर पहुंचते हैं। इसको लेकर आर्मी चिंतित है। उन्हें वापस करने पर वह पर्ची दिखाते हैं। सीईओ ने कहा पर्ची पर लिख दिया जाएगा। ए वन लैंड पर वाहन नहीं जाएंगे।

पार्किंग का कमांडर करेंगे निरीक्षण
काठ का पुल के पास सड़क पर पार्किंग से जाम लगने और अव्यवस्था होने की शिकायत बोर्ड के सामने रखी गई। पार्किंग को खत्म करने पर चर्चा हुई। बोर्ड ने कमांडर पर निर्णय छोड़ दिया। वह निरीक्षण कर निर्णय करेंगे। इसके अलावा कैंट बोर्ड एक टाटा विंगर एंबुलेंस खरीदेगा। पुरानी एंबुलेंस खस्ताहाल है। वह 1985 मॉडल है। करीब साढ़े सात लाख रुपये की एंबुलेंस खरीदी जाएगी।


शपथ दिलाई
बोर्ड में दो नए मेंबर को शपथ दिलाई गई। मेजर मनमोहन एस बरार और मेजर चेतन धवाड़ ने शपथ ली।

तीन दिसंबर तक होगा सर्वे
केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत कैंट क्षेत्र को खुले में शौच करने से मुक्त बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। सीईओ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा तीन दिसंबर तक सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। कैंट इलाके में 1200 ऐसे मकान चिह्नित किए गए हैं। जिनके पास सेफ्टी टैंक नहीं है। सर्वे के बाद बोर्ड इसकी योजना बनाकर सरकार के अभियान को सफल बनाएगा। नोटबंदी के दौरान टोल से पैसे वसूलने पर सीईओ ने कहा आदेश देर से मिले। ठेकेदार ने रोज के हिसाब से पैसा दिया है। कितना टोल आया यह चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed